{"_id":"69c599a246cef5360704bf5c","slug":"rumors-of-a-petrol-shortage-spread-in-khutar-crowds-swarm-the-pump-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169033-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में फैली पेट्रोल खत्म होने की अफवाह...पंप पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में फैली पेट्रोल खत्म होने की अफवाह...पंप पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खुटार में फ्यूल स्टेशन पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
खुटार। एक फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल खत्म होने पर लोगों ने अफवाह उड़ा दी कि पेट्रोल खत्म हो गया है। इस पर आसपास के दूसरे पंप पर पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। पंपकर्मियों ने कहा कि पेट्रोल की कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसके बाद भी लोग बाइकों की टंकी फुल कराने की जिद पकड़े रहे।
बृहस्पतिवार शाम को खुटार के बंडा रोड स्थित एक फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल खत्म हो गया। कई ग्राहकों के लौटने के बाद लोगों ने अफवाह फैला दी कि पेट्रोल की सप्लाई नहीं आने वाली है और आने वाले दिनों में पेट्रोल नहीं मिल पाएगा। इसके बाद गांव सौंफरी के पास एक पंप पर बाइक सवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कर्मचारियों ने समझाया कि डीजल-पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं है। दूसरे पंप पर टैंकर आने में देरी से पेट्रोल खत्म हुआ है, लेकिन लोग अधिक से अधिक पेट्रोल देने की जिद पर अड़े रहे।
--
अफवाहों पर नहीं दें ध्यान
जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि जिले में फ्यूल का पर्याप्त भंडार है। यह संभव है कि किसी फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल खत्म हुआ हो लेकिन किल्लत जैसी बात नहीं है। लोगों को अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। फ्यूल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है।