फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rules broken for the ruling party, vehicles reached the collectorate gate

Shahjahanpur News: सत्ता पक्ष के लिए टूटे नियम, कलक्ट्रेट गेट तक पहुंचीं गाड़ियां

Tue, 25 Apr 2023 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rules broken for the ruling party, vehicles reached the collectorate gate
शाहजहांपुर। नामांकन के दौरान सोमवार को पुलिस और प्रशासन के बनाए सारे नियम उस समय टूट गए, जब सत्ता पक्ष की प्रत्याशी अर्चना वर्मा का नामांकन कराने पार्टी के बड़े नेता पहुंचे। उनकी गाड़ियों के लिए सारे रास्ते खोल दिए गए। इससे भीड़ कलक्ट्रेट के अंदर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

नामांकन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट रोड पर कई जगह पर बैरिकेडिंग की गई। एसपी कार्यालय के सामने स्थित बैरिकेडिंग से ही रोक-टोक का सिलसिला शुरू हो जाता है। कलक्ट्रेट गेट पर प्रत्याशी के साथ तीन लोगों को ही अंदर प्रवेश दिया जाता है, लेकिन सोमवार को यह नियम टूट गए। नामांकन के लिए आयोजित भाजपा की सभा खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद व जेपीएस राठौर कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

उनकी गाड़ियों के लिए सारे रास्ते खोल दिए गए। सत्ता पक्ष के नेताओं की गाड़ियां कलक्ट्रेट के सामने पहुंचीं। जहां उन्हें किनारे खड़ा कर दिया गया। इसके बाद भाजपा के बड़े नेता और उनके साथ काफी लोग अंदर पहुंच गए। जबकि सपा प्रत्याशी के साथ आई भीड़ में प्रमुख नेताओं को ही प्रवेश दिया गया। शेष को बाइक शोरूम के पास ही इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने रोक दिया। कलेक्ट्रेट गेट पर प्रत्याशी माला राठौर, जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत तीन लोगों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जब इंस्पेक्टर को पीछे हटाने पड़े कदम
-खिरनीबाग चौराहे पर बैरिकेडिंग पर इंस्पेक्टर सदर रीतेंद्र प्रताप सिंह की ड्यूटी थी। वह किसी वाहन को अंदर जाने नहीं दे रहे थे। तभी मंत्रियों का काफिला आया तो उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन अंदर मंत्री सुरेश खन्ना को बैठे देखा तो तुरंत कदम पीछे खींच लिए। गाड़ियों के लिए बैरिकेडिंग खुली और वे आगे की ओर चल दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed