{"_id":"6ae8dfb87ce2ca7c0b06dafa","slug":"rte-rs-161-crore-transferred-to-the-accounts-of-3238-students-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189055-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : 3238 विद्यार्थियों के खातों में भेजे गए 1.61 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : 3238 विद्यार्थियों के खातों में भेजे गए 1.61 करोड़ रुपये
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 3238 विद्यार्थियों के बैंक खातों में वित्तीय सहायता की धनराशि भेज दी गई है। बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये के हिसाब से एक करोड़ 61 लाख 90 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, कलान ब्लॉक के 12 स्कूलों के बच्चों का सत्यापन नहीं होने के कारण उन्हें अभी सहायता राशि नहीं मिल सकी है।
जिले के करीब 240 निजी स्कूलों में चार हजार से अधिक बच्चे आरटीई के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को पढ़ाई से संबंधित जरूरी सामग्री खरीदने के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने बच्चों के अभिलेखों और बैंक खातों का सत्यापन किया था।
सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के 3238 बच्चों के खातों में सहायता राशि भेजी गई है। इस धनराशि से अभिभावक बच्चों के लिए दो जोड़ी यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़ी अन्य जरूरी सामग्री खरीद सकेंगे। वहीं, कलान ब्लॉक में करीब 12 स्कूलों के बच्चों के खातों का सत्यापन कराया जाना बाकी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र बच्चों को भी सहायता राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर स्कूलों के बच्चों के खातों में धनराशि भेजी गई। शेष की धनराशि के लिए सत्यापन कराया जा रहा है।