{"_id":"68e41bc2c83b75622c05c622","slug":"rss-workers-took-out-a-procession-and-displayed-tableaux-depicting-brave-women-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154428-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन, वीरांगनाओं की सजाईं झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन, वीरांगनाओं की सजाईं झांकियां
विज्ञापन
जलालाबाद के गांव खंडहर मे एकत्रीकरण स्थल पर मौजूद स्वयंसेवक। स्रोत : स्वयंसेवक
जलालाबाद/तिलहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत सोमवार को तहसील मुख्यालयों पर कई कार्यक्रम हुए। जलालाबाद में संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया और तिलहर में सप्त शक्ति संगम समारोह के तहत वीरांगनाओं की झांकियां सजाईं गईं।
जलालाबाद क्षेत्र के खंडहर गांव के एक स्कूल प्रांगण से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। इससे पूर्व, मुख्य वक्ता संघ के विभाग कार्यवाह अनिल सिंह ने पर्यावरण की सुरक्षा को पॉलीथिन के बहिष्कार और जल संचयन के प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई। इस दौरान सह जिला कार्यवाह सतेंद्र, सह जिला बौद्धिक प्रमुख माधव, जिला मंडली प्रमुख अवधेश, ज्ञानेश, मंडल कार्यवाह चंदाबाबू, विश्वनाथ प्रताप सिंह, संतोष, श्याम आदि मौजूद रहे।
तिलहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए समारोह में छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई, दुर्गावती, अहिल्या बाई होल्कर आदि वीर नारियों की झांकियां प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि अनीता पांडेय ने विशिष्ट माता श्रेणी में उर्मिला गुप्ता व शकुंतला सक्सेना को सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए महिलाएं उन्हें पर्याप्त समय दें।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता शिवा कुशवाहा ने मातृ शक्ति को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। राष्ट्र सेविका समिति की जिला प्रमुख शिखा सिंह राठौर की अध्यक्षता और छाया वाजपेयी के संचालन में हुए कार्यक्रम में संयोजक प्रज्ञा शर्मा और प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।