{"_id":"68d9609d891ab07fab072e38","slug":"rss-pracharaks-relative-duped-of-rs-15000-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-153830-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरएसएस प्रचारक के रिश्तेदार से 15 हजार रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरएसएस प्रचारक के रिश्तेदार से 15 हजार रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। आरएसएस कार्यालय से कॉल करना बताकर ठग ने प्रचारक के रिश्तेदार से 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव पटई निवासी नितेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके साले आरएसएस के प्रचारक उमेश अवस्थी के पास किसी ने कॉल कर खुद को आरएसएस कार्यालय शाहजहांपुर से कॉल करना बताया। कहा कि उन्हें 15 हजार रुपये की जरूरत है। उमेश अवस्थी ने उनको कांफ्रेंस पर लेकर बताए गए मोबाइल नंबर पर रुपये डालने के लिए कहा।
उन्होंने बताए गए नंबर पर दो बार में 15 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। रुपये डालने के बाद नितेश ने आरएसएस कार्यालय शाहजहांपुर से जानकारी की तो पता चला कि कार्यालय से किसी ने रुपये नहीं मांगे हैं, तब उनको ठगी का पता चला।
विज्ञापन
जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, नितेश ने उस नंबर पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद नितेश ने 1930 नंबर पर कॉल कर ठग के मोबाइल नंबर के आधार पर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।