{"_id":"689e44a61cf87f280b05a5ba","slug":"rozgar-sevaks-who-came-to-submit-their-demands-had-a-tussle-with-bdo-protest-started-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-150453-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मांगपत्र देने पहुंचे रोजगार सेवकों की बीडीओ से नोकझोंक, धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मांगपत्र देने पहुंचे रोजगार सेवकों की बीडीओ से नोकझोंक, धरना शुरू
विज्ञापन
सिंधौली में बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। स्रोत : जागरूक पाठक
सिंधौली। 13 माह से बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर पहुंचे रोजगार सेवकों की बीडीओ से नोकझोंक हो गई। रोजगार सेवक धरने पर बैठ गए। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। बीडीओ ओमप्रकाश ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। बृहस्पतिवार दोपहर ग्राम रोजगार सेवक संगठन के सदस्य प्रांतीय उपाध्यक्ष इम्तियाज खां और ब्लॉक अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर ब्लॉक पहुंचे।
नवागत बीडीओ को मांगपत्र देने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पत्र लेने से इन्कार कर दिया गया। वह कार्यालय से चले गए। इस पर नाराज रोजगार सेवक ब्लॉक कार्यालय के सामने परिसर में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान विमल शुक्ला, अतीक खां, रघुवीर, गुरमेल, विपिन वर्मा, रकीम अली, रामप्रताप, सर्वजीत आदि मौजूद रहे। बीडीओ ने बताया कि रोजगार सेवकों से केवल इतना कहा गया है कि वे अपना कार्य ठीक से करें। उनका आवश्यक सहयोग किया जाएगा।