फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roza police recovered six reels of suspected Chinese kite string.

Shahjahanpur News: रोजा पुलिस ने बरामद किया छह चरखी संदिग्ध चीनी मांझा

Fri, 06 Feb 2026 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Roza police recovered six reels of suspected Chinese kite string.
चीनी मांझा की तलाश में लोधीपुर में एक मकान में जांच करती रोजा थाने की पुलिस। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। चीनी मांझे की तलाश में शुक्रवार को थाना पुलिस ने दुकानों पर छापा मारा। रोजा पुलिस ने छह चरखी संदिग्ध मांझा पकड़ा। चीनी मांझे की पुष्टि के लिए बरामद मांझे को मुरादाबाद स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ में चीनी मांझे से युवक की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को छापा मारकर इसकी अवैध बिक्री को रोकने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने पतंग-मांझे की दुकानों पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मुखबिर की सूचना पर लोधीपुर स्थित एक दुकानदार अफजल के मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान संदिग्ध मांझा बरामद हुआ। दुकानदार मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मांझे की छह चरखी बरामद हुईं हैं। अफजल घर से मांझे की बिक्री करता था। रिपोर्ट दर्ज कर अफजल की तलाश की जा रही है। मांझे को जांच के लिए भेजा जाएगा। सीओ तिलहर ज्योति यादव, इंस्पेक्टर सदर बाजार बृजेश कुमार सिंह, चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह आदि ने भी चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed