फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Route diversion will remain for four days from tonight

Shahjahanpur News: आज रात से चार दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 11 Jul 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will remain for four days from tonight
शाहजहांपुर। आज से शुरू हो रहे श्रावण मास के लिए शिवालयों में तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार को शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ने के दृष्टिगत शुक्रवार शाम से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर शिवालयों को सजाया गया। शिवभक्तों में सावन को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने कांवड़ के मार्ग व शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वाहन से आने-जाने वाले कांवड़िये बरेली मोड़ से हरदोई चौराहा, अटसलिया मोड़, हथौड़ा चौराहा होते हुए गोला जाएंगे। पैदल आने-जाने वाले कांवड़िये बरेली मोड़ से राजघाट, केरूगंज, बेरी तिराहा, अंटा चौराहा, सुदामा चौराहा, जीआईसी तिराहा से हथौड़ा चौराहा होते हुए गोला जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्ग से कांट, जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा से कोला तिराहा, जरियन तिराहा, ढाई गांव तिराहा, सकरा पुल ढाई से होते हुए ढाई घाट को जाएंगे। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि रूट डायवर्जन प्रत्येक शुक्रवार रात 10 बजे से मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
-------------------
पड़ोसी जिले की पुलिस से करेंगे समन्वय

अल्हागंज थाना प्रभारी निरीक्षक व हरदोई जिले के थाना पाली के प्रभारी निरीक्षक को समन्वय स्थापित कर कार्रवाई का दायित्व दिया गया है। हरदोई जिले के थाना पाली की पुलिस चौकी रूपापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को प्रवेश करने से रोकेगी। थाना प्रभारी पाली से समन्वय स्थापित कर वाहनों को पाली से शाहाबाद की ओर भेजना सुनिश्चित करेंगे। बदायूं जिले के थाना उसावां की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कलान पुलिस थाना प्रभारी उसावां से समन्वय स्थापित करते हुए वाहनों को उसावां से फरीदपुर की ओर भेजना सुनिश्चित करेगी। लखीमपुर खीरी जिले के गोला व मोहम्मदी की ओर से आने वाले भारी वाहन शंकरपुर तिराहा से जंगबहादुरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर भेजे जाएंगे। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई कराएंगे।
-------------------

बरेली मोड़

बरेली मोड़ से थाना कांट व जलालाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

कटरा चौराहा से जलालाबाद की ओर भारी वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन हमजापुर चौराहा से पुवायां की ओर जाएंगे। फिर मोहम्मदी रोड होकर शंकरपुर तिराहा से जंगबहादुर गंज मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर भेजा जाएगा।
----------------------
मिर्जापुर, कांट व मदनापुर
मिर्जापुर के ढाई गांव चौराहा से ढाईघाट की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। कांट थाना क्षेत्र में मदनापुर व मदनापुर में कांट की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-------------------------

रोडवेज बस व छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन
श्रवण मास में प्रत्येक रविवार को सुबह छह बजे से सोमवार रात दस बजे तक एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर 22 जुलाई से सुबह छह बजे से 24 जुलाई की रात दस बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा।

फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर आने वाली रोडवेज बसें याकूबपुर तिराहे से मदनापुर, कटरा, तिलहर होते हुए आएंगी।

हथौड़ा चौराहे से पुत्तूलाल चौराहा के मध्य रोडवेज बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा एवं हथौड़ा चौराहे से अटसलिया मोड़ से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
बरेली मोड़ से कांट होकर जलालाबाद, अल्हागंज फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसें प्रत्येक रविवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह 06.00 बजे तक बरेली मोड़ से तिलहर, कटरा, जलालाबाद, अल्हागंज होते हुए फर्रुखाबाद जाएंगी।

रोडवेज बस स्टैंड से सीतापुर, लखनऊ, बरेली को जाने वाली बसें हथौड़ा चौराहे से अटसलिया मोड़ होते हुए चलेंगी।
बरेली मोड़ व हरदोई चौराहा से रोडवेज बसे रात में भी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी।

नगर निगम द्वारा संचालित ई बसें बरेली मोड़ से राजघाट होते हुए केरूगंज, अंटा चौराहा, सुदामा चौराहा के मध्य संचालित होती हैं। सभी बसें त्रिमूर्ति कवि तिराहा लाल इमली चौराहा, कनौजिया तिराहा, घंटाघर होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed