{"_id":"6a9dbd3fdcc4f85a9108e198","slug":"route-diversion-will-be-in-effect-from-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183902-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला थाना से पुलिस लाइन मोड़ तक खोदाई के चलते आज से रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला थाना से पुलिस लाइन मोड़ तक खोदाई के चलते आज से रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से ह्यूम पाइप डालने के कार्य के चलते सोमवार की रात से 20 सितंबर तक महिला थाना तिराहा से पुलिस लाइन मोड़ तक रूट डायवर्जन किया गया है।
सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन की अवधि में छोटे वाहन महिला थाना तिराहा से कैंट क्षेत्र होते हुए डिपो तिराहा होकर गुजरेंगे। पलिया, निगोही और पीलीभीत जाने-आने वाली रोडवेज बसों का संचालन रोडवेज वर्कशॉप से किया जाएगा। वहीं बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, सीतापुर और दिल्ली जाने वाली बसें पहले चरण में रोडवेज व दूसरे चरण में सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित होंगी।
उन्होंने बताया कि भारी वाहनों का आवागमन रिंग रोड से कराया जाएगा। गदियाना चुंगी, मछली मार्केट तिराहा और डिपो तिराहा से महिला थाना तिराहा की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन मालगोदाम रोड/सीएम ग्रिड ग्रीन रोड का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए गदियाना चुंगी, मछली मार्केट तिराहा, अशफाक नगर तिराहा और डिपो तिराहा पर अतिरिक्त यातायात कर्मी तैनात किए जाएंगे। संवाद