फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Route diversion deadline passes, but work remains incomplete.

Shahjahanpur News: रूट डायवर्जन की समयसीमा बीती, पर काम अधूरा

Tue, 06 Oct 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Route diversion deadline passes, but work remains incomplete.
रोडवेज बस अड्डे के पास नाला निर्माण के लिए हो रही खोदाई। संवाद
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे वाले मार्ग पर ह्यूम पाइप डालने का काम पांच अक्तूबर तक पूरा कराने के लिए रूट डायवर्जन किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। इससे पुराना बस अड्डा बंद होने से परिवहन निगम की आय में प्रतिदिन छह से आठ लाख की गिरावट आई है। वहीं, बस अड्डे के पास डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। अवैध वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से रोडवेज यूनियन ने सात अक्तूबर से संचालन बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बस अड्डे पर होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए ह्यम पाइप डालने का काम सात सितंबर को शुरू किया था। इस बीच रोडवेज बस अड्डे से संचालन बंद कराकर कार्य कराया गया। यातायात पुलिस ने पांच अक्तूबर तक रूट डायवर्जन किया था। उम्मीद थी कि समय से कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन का समय पूरा होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ। ऐसे में परिवहन निगम की बसों का अड्डे से संचालन बंद होने से यात्रियाें को भटकना पड़ रहा है। इससे राजस्व में कमी आई है। दूसरी ओर डग्गामार वाहनों का संचालन पहले की तरह हो रहा है। ऐसे में रोडवेज की यूनियनों ने नाराजगी जताते हुए सोमवार को बैठक की और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी कि पुराने बस अड्डे के एक किलोमीटर के दायरे में अनधिकृत वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद नहीं कराया गया तो सात अक्तूबर की सुबह छह बजे से शाहजहांपुर डिपो का संचालन बंद कर दिया जाएगा। संगठनों ने अनधिकृत वाहनों के खिलाफ शत-प्रतिशत कार्रवाई की मांग की है।
बैठक में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष राजेश पांडेय, मंत्री विनोद मिश्रा, कर्मचारी नेता आदर्श पांडेय, मोहम्मद मोबिन, निपेश सिंह, अंजलि कुमार, विघ्ननेश्वर शुक्ला, पवन आदि शामिल रहे।
--
बस अड्डा बंद होने से रोजाना छह से आठ लाख के राजस्व का नुकसान हो रहा है। बस अड्डे की एक किमी की परिधि में डग्गामार वाहन चलने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।

-अरुण कुमार, एआरएम

--
खोदाई के दौरान एक पाइप लाइन मिलने के चलते कार्य में कुछ रुकावट आई थी। इसके चलते समय अवधि को बढ़ा दिया गया। संबंधित फर्म को दस अक्तूबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।



-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed