{"_id":"620c00b9a8a9b97a6e1a9d57","slug":"roshan-lal-case-file-on-salona-kushwaha-shahjahanpur-news-bly4756003157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट -सपा प्रत्याशी रोशनलाल ने भाजपा प्रत्याशी पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट -सपा प्रत्याशी रोशनलाल ने भाजपा प्रत्याशी पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
निगोही। सोमवार शाम बवाल के बाद सपा प्रत्याशी और विधायक रोशन लाल वर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा, समेत 26 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने के लिए आवास पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन पर निशाना लगाकर गोली चलाई गई जिसमें वह बाल-बाल बच गए। एसपी के निर्देश पर रोशनलाल के पुत्र मनोज वर्मा की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तिलहर विधानसभा के निगोही कस्बे में सोमवार शाम को जमकर बवाल हुआ था। फर्जी वोटिंग की सूचना पर ईसापुर गांव पहुंचे भाजपा नेता आकाश तिवारी के साथ मारपीट हो गई थी। आकाश ने सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा व उनके पुत्र सचिन वर्मा व मनोज वर्मा समेत 50-60 समर्थकों पर मारपीट व गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया था। भाजपा समर्थकों ने थाने के सामने पीलीभीत-शाहजहांपुर रोड जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया था। पुलिस की कार्यशैली से नाराज भाजपा समर्थकों ने थाने पर पथराव भी किया था। चार घंटे तक थाने का घेराव होने के बाद एसपी ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। आकाश तिवारी और रावेंद्र सिंह की तहरीर पर विधायक रोशन समेत उनके दोनों पुत्रों व समर्थकों पर जानलेवा हमला, अपहरण आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार शाम को विधायक के पुत्र मनोज वर्मा ने थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा, निगोही के दिलावरपुर गांव निवासी राघवेंद्र कुशवाहा उर्फ मुन्ना, देवव्रत सिंह उर्फ गोरे, आशुतोष सिंह, विश्वास सिंह, हमजापुर के नरेश वर्मा, कस्बे के राजीव वर्मा, विरासिन गांव के देवेश सिंह, संतोष मौर्या, सुरजीत वर्मा, अनिल मौर्या, जठियुरा के अभिषेक कुशवाहा, अजीत चौहान, सरोज यादव, सुधांशु, निगोही के सत्यम भदौरिया, शालू गुप्ता, देवेंद्र कुशवाहा, मनीष मौर्या, मनीष मौर्या, सुरजीत राजपूत, राहुल शुक्ल, अंकित, प्रेम मौर्या, धनपाल राठौर, अमित राठौर, नीरज राठौर व 250 अन्य लोग लाइसेंसी रिवाल्वर, रायफल व नाजायज असलाह लेकर रात करीब आठ बजे आवास के अंदर घुस आए। सभी ने एक राय हाकर जान से मारने की नियत से फायरिंग व पथराव शुरू कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उन पर निशाना साधकर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। गोलियों के निशान उनके मकान की दीवारें पर मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बलवा, जान से मारने का प्रयास, गाड़ियों में तोड़फोड़ की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपों के विरोधियों के पास कोई साक्ष्य नहीं
-विधायक रोशनलाल ने कहा कि विरोधियों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर का कोई साक्ष्य नहीं है। जबकि, हमारे पास सुबूत हैं। हमारे घर पर हमला हुआ और परिवार ने छिपकर अपनी जान बचाई, उल्टे हमारे ही ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना कैद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है।
विज्ञापन
--------------
-सपा प्रत्याशी व विधायक रोशन लाल ने उनके समर्थकों के साथ मारपीट की। उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विधायक को जेल भेजे।
सलोना कुशवाहा, भाजपा प्रत्याशी तिलहर विधानसभा