{"_id":"584851e44f1c1b2434448b85","slug":"rosa-s-husband-was-caught-in-main-block-sugar-gttuli","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के पति ने रोजा चीनी मिल में पकड़ी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के पति ने रोजा चीनी मिल में पकड़ी घटतौली
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौसर कोठी स्थित रोजा चीनी मिल में लगातार दूसरे दिन हंगामे की स्थिति बनी और अफरातफरी का माहौल बना। बुधवार सुबह भावलखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख पति नवनीत सिंह और उनके साथ शरद सिंह उर्फ बब्लू सिंह घटतौली की मिल रही शिकायतों को देखते हुए मिल में पहुंचे। मिल गेट पर स्थित कांटे पर एक ट्रॉली में लगभग डेढ़ कुंतल घटतौली पकड़ ली। मौके पर मौजूद किसानों ने आक्रोश में आकर मिल के प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। हो -हल्ला सुनकर मौके पर मिल महाप्रबंधक वीके मालपानी भी पहुंचे और उन्होंने प्रमुख पति व किसानों से कहा कि यह उनके कांटे में टेक्निक्ल फाल्ट है और उसे सही कराया जा रहा है। मिल महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि आगे से कोई घटतौली नहीं होगी और उसके लिए कांटे की तकनीकी खामी को दूर कराया जाना सुनिश्चित कराने के बाद ही तौल कराई जाएगी। इस पर मौजूद किसान शांत हुए। बता दें कि मंगलवार को मल में किसानों ने दो घंटे तक मिल गेट पर जाम लगा दिया और काम रुकवा दिया था। किसानों ने तीन दिन पुरानी पर्चियों पर गन्ना तौल न होने विरोध प्रदर्शन किया था और मिल बंद होने से मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मंगलावर को भी मौके पर पहुंचकर मिल महाप्रबंधक जाकर एसडीएम रामजी मिश्रा के साथ किसानों को समझाया कि वो 25 दिसंबर तक की पर्चियों का गन्ना मिल में तौल करा सकते हैं। उसके बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन