फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roller Skating Championships The kids in the talent show

रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप  में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 03 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 03 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Roller Skating Championships The kids in the talent show
रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
- विजेताओं को डीएम ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओपन इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2016 का सनइन्फ्रा सिटी पार्क में डीएम राम गणेश ने अंडर-14 की 1000 मीटर की स्केटिंग रोड रेस का शुभारंभ गन फायर करके किया। फिर अंडर 08, 10 और 16 वर्ग की स्केटिंग रोड रेस प्रतियोगिता हुई, जिसका शुभारंभ सिटी पार्क के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने किया। तीसरी स्केटिंग रोड रेस अंडर 12 वर्ग की रेस का शुभारंभ रजनीश कुमार गुप्ता व पिंकू गुप्ता ने किया।
बालक- बालिका में अंडर 08, 10, 12 और 14 के गोल्ड मेडल विजेताओं में आस्था राय, आदित्य गंगवार, वृंदा भसीन, अर्जुन बहल, हर्षल श्रीवास्तव, आदित्य तिवारी और एलन इवान सिंह शामिल थे। इनलाइन स्केटिंग रोड रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले दक्ष प्रताप और उत्कर्ष पांडेय रहे। सिल्वर मेडल के विजेता बालक- बालिकाओं में अश्विका सिंह, आयुष गुप्ता, इशत अग्रवाल, उर्वशी गुप्ता, हम्माद खान और फराज खान शामिल रहे। इनलाइन स्केटिंग रोड रेस के सिल्वर मेडलिस्ट माधव अग्रवाल और आयुष राय रहे। कांस्य पदक के विजेता बालक- बालिकाओं में देवांग, अमार अली खान, मोहदिन हुसैन और केशव सिंह जबकि इन लाइन में शोभित सिंह रहे। इन सभी बच्चों को डीएम ने मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र दिए। 
विज्ञापन

सिटी पार्क के चेयरमैन किशन अग्रवाल और पिंकू गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष होती रहेगी और बच्चों के विकास के लिए स्केटिंग रिंग भी बनवाया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन में अजमत मलिक ने सरस्वती वंदना पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया।  संचालन शरद राही और रेस का संचालन प्रमोद पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल में अमिता वाजपेई, निमिषा पांडेय, शैलजा मिश्रा शामिल रहीं। कार्यक्रम में सिटी पार्क से सौम्या, आशीष, विकास, रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव नीरज अग्रवाल, अगम राय, सचिन प्रेमी, जिला खेल शिक्षक गंगाराम प्रेमी, अखिलेश कुमार, तौसिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिसंबर में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

शाहजहांपुर। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि जिन बच्चों को मेडल मिले हैं वे उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा दिसंबर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। बच्चे उनसे सिटी पार्क में शाम पांच बजे किसी भी दिन संपर्क कर सकते है। जिन बच्चों ने प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया था, उन सभी को प्रतिभागिता का प्रमाण पर सिटी पार्क से सात अक्तूबर को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed