{"_id":"67647d0e6e4261119009f068","slug":"roadways-workers-staged-a-protest-against-the-slow-moving-vehicles-and-privatization-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133844-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डग्गामार वाहनों व निजीकरण के विरोध में रोडवेजकर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डग्गामार वाहनों व निजीकरण के विरोध में रोडवेजकर्मियों ने दिया धरना
Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डग्गामार वाहनों के संचालन के विरोध में बृहस्पतिवार को रोडवेज वर्कशॉप में धरना दिया। इस बीच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया।
धरनास्थल पर आयोजित सभा में शाखाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के साथ संगठित अवैध व अनधिकृत छोटी गाड़ियों का संचालन हो रहा है। इन्हीं वाहनों की वजह से राजस्व को हानि होने पर निगम की संपत्तियों व कारोबार को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है। इसे रोकने के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुटता का प्रदर्शन करना है। शाखा मंत्री विनोद मिश्रा ने मांग पत्र को पढ़कर सुनाया। क्षेत्रीय प्रतिनिधि राकेश चंद्र गुप्ता ने डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके बाद कलक्ट्रेट में पहुंचकर ज्ञापन दिया। धरना-प्रदर्शन में सर्वेश कुमार, अर्चना मिश्रा, तसदीक फातिमा, संतोष तिवारी, अमित पांडेय, कपिल अवस्थी, रिचा अवस्थी, गौरव त्रिवेदी, प्रदीप पाठक, शरद कुमार, साहबराम, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।