वेतन बढ़ोतरी पर झूमे संविदा रोडवेज कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों ने वेतन में नौ पैसा प्रति किमी की दर से हुई वेतन बढ़ोतरी का स्वागत किया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की मंगलवार को डिपो कार्यशाला में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने इस बाबत प्रांतीय नेतृत्व के स्तर से हुए प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर स्टेशन भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल रोके जाने की मांग प्रमुखता से उठी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के शाखा अध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि संविदा स्टाफ का वेतन अब 1.17 रुपये के स्थान पर 1.26 रुपये प्रति किमी की दर से मिलेगा। साथ ही भविष्य निधि अंशदान भी बढ़ा दिया गया है। शाखा मंत्री विनोद मिश्र ने निर्माणाधीन स्टेशन भवन में घटिया सामग्री लगाए जाने की जांच की मांग की। उपाध्यक्ष राकेश चंद्र गुप्ता और संतोश शुक्ला ने आरएम से पर्याप्त परिचालक उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में नीता श्रीवास्तव, शमसुल हसन, अर्चना मिश्रा, दीपक सक्सेना, शकील खां, मीरा मिश्रा, प्रदीप पाठक, गौरव त्रिवेदी, रमेश चंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।