फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways employees perform at Collectorate

रोडवेज कर्मचारियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 23 Dec 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees perform at Collectorate
रोडवेज कर्मचारियों ने स्थानीय डिपो में अनुबंधित बसों के संचालन को बढ़ावा देने के बावजूद पर्याप्त संख्या में परिचालक और इलेक्ट्रानिक टिकट मशीनें उपलब्ध नहीं कराए जाने को मुद्दा बनाते हुए बुधवार को कलक्ट्रेट पर क्षेत्रीय प्रबंधक के विरुद्ध प्रदर्शन किया। बाद में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से प्रबंध निदेशक के नाम सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर अनुबंधित बसों को बढ़ावा देने वाले रैकेट की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का नेतृत्व परिषद के शाखा अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया। कर्मचारी नेता राकेश चंद्र गुप्ता ने स्टेशन निर्माणाधीन होने से यात्रियों को होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर निर्माण कार्य पूरा होने तक बसों का संचालन किसी अन्य सुविधाजनक स्थान से कराए जाने पर जोर दिया। प्रदर्शन में दीपक सक्सेना, कृपाल सिंह, गौरव त्रिवेदी, संतोष शुक्ला, प्रदीप पाठक, विजय शुक्ला, नीता श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, उमेश पांडेय, वीर सिंह, अनुज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed