फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways buses for election Acquired, passengers upset

रोडवेज बसें चुनाव को के लिए अधिग्रहीत, मुसाफिर परेशान

Sat, 05 Dec 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses for election Acquired, passengers upset
परिवहन निगम के स्थानीय डिपो की तमाम बसें पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों के लिए अधिग्रहीत कर लिए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली समेत बरेली, फर्रुखाबाद, गोला, पलिया, पुवायां, बंडा आदि मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से मुसाफिरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। गोला, पलिया, फर्रुखाबाद आदि मार्गों पर विकल्प के तौर पर रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने से यात्री खासे परेशान हुए।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के बेड़े में इस समय निगम की 105 और अनुबंधित श्रेणी की 53 बसें हैं। इनमें से बेहतर कंडीशन वाली करीब 40 नई बसें दिल्ली रूट पर विभिन्न रास्तों से चलाई जा रही हैं। इसी तरह फर्रुखाबाद रूट पर रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों की अधिकता को देखते लगभग दो दर्जन बसें रोजाना चलाई जाती हैं। शेष बसें गोला, पलिया, मैलानी, बंडा, खुटार आदि लोकल रूट पर चलाई जाती हैं, क्योंकि इन मार्गों पर रेलवे ट्रैक नहीं है।
विज्ञापन

बावजूद इसके प्रशासन ने रोडवेज की तमाम बसें पंचायत चुनाव के तहत मतदान दिवसों के लिए अधिग्रहीत कर लीं, जिसका असर शुक्रवार सुबह से बस स्टेशन पर दिखने लगा। दिल्ली, बरेली, लखनऊ आदि मार्गों के तमाम यात्रियों को घंटों इंतजार करने के बाद बसें नहीं मिलीं तो उन्होंने रेलवे स्टेशन की ओर रुख किया, लेकिन अन्य मार्गों के यात्री दोपहर से रात तक बसें नहीं मिलने से खासे परेशान हुए। चूंकि, चुनाव ड्यूटी के लिए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने यात्री ढोने वाले निजी वाहन भी अपने कब्जे में ले लिए। इसलिए यात्रियों को दिन ढले तक बस स्टेशन पर बैठे रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल यह रहा कि फर्रुखाबाद जाने के लिए यात्रियों को एक से दो घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी जबकि सामान्य दिनों में इस रूट पर प्रत्येक आधा घंटे में बस मिल जाती है। पुवायां, बंडा मार्ग के यात्रियों का हाल और बुरा हो गया। पुवायां के लिए शाम 3.20 बजे बस छूटने के बाद करीब ढाई घंटे तक दूसरी बस कार्यशाला से नहीं पहुंची। इस बीच, स्टेशन पर इस मार्ग के सैकड़ों यात्री जमा हो गए। शाम 5.40 बजे गोला डिपो की बंडा जाने वाली बस यूपी-30ए 9078 आते ही सीट पाने को यात्री बस पर टूट पड़े, लेकिन उसका पिछला बायां टायर पंक्चर होने के कारण जैक लगाकर दूसरा टायर बदला गया। नतीजे में बस शाम करीब सात बजे रवाना हो पाई।



चुनाव ड्यूटी से लौट रही हैं रोडवेज बसें
पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को बूथों तक ले जाने और वहां से वापस लाने के लिए बसें भेजे जाने से यात्रियों को असुविधा होना स्वाभाविक है। अधिग्रहीत की गईं 14 बसें लौट आई हैं। इसलिए सभी मार्गों पर बसों का संचालन बहुत जल्द सामान्य हो जाएगा।
-सुशील त्रिवेदी, स्टेशन प्रभारी, शाहजहांपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed