{"_id":"5e459ce78ebc3ee5cd55bdfd","slug":"roadways-bus-hit-var-6-injured-shahjahanpur-news-bly395797648","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और वैन की भिड़ंत में महिला समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और वैन की भिड़ंत में महिला समेत छह घायल
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर शांतनु पेट्रोल पंप के पास मारुति वैन और रोडवेज की बस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैन में सवार दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में बरेली भेजा गया है। दो लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
तिलहर के मोहल्ला नजरपुर निवासी मोहम्मद सलीम अपनी मारुति वैन से बरेली के थाना फरीदपुर के गांव टिसुआ में रिश्तेदारी में साढू के घर गए थे। बृहस्पतिवार को वह घर जाने को निकले थे। तभी उनके पड़ोस में रहने वाली शाहीन पत्नी वारिस कटरा स्थित मायके आने के लिए अपने बच्चों व परिवार के अन्य लोगों के साथ वैन में बैठ गईं। दोपहर करीब सवा दो बजे वैन हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पार करके कटरा की ओर बढ़ रही थी। नेशनल हाईवे स्थित शांतनु पेट्रोल पंप के सामने वैन पहुंची, तभी बरेली की ओर जा रही रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस ने वैन में सामने से टक्कर मार दी। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में वैन चला रहा सलीम और उसमें सवार टिसुआ निवासी 45 वर्षीय शाहीन और उनके दो बेटे 12 वर्षीय शोएब, 10 वर्षीय जुनैद और आठ वर्षीय बेटी अजरा, 40 वर्षीय मुन्नी और उनकी 17 वर्षीय बेटी उजमा घायल हो गई। घायलों में सलीम, मुन्नी और अजरा की हालत गंभीर होने पर बरेली भेजा गया है। अन्य घायलों का नगर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से शाहीन और उजमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हुलास नगरा का जाम बना हादसे की वजह
नेशनल हाईवे पर हुए हादसे की वजह हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम मुख्य वजह बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस वक्त हादसा हुआ। उस वक्त भी हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग पर करीब एक किमी लंबा जाम लगा था। ड्राइवर बस को जल्दी निकालने की होड़ में गलत साइड से ओवरटेक करके काफी स्पीड में रेलवे क्रासिंग की ओर बढ़ रहा था। तभी सामने से वैन आ गई। इससे बस और वैन में सीधी टक्कर हो गई।