फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways bus full of riders overturned in Sindhauli, dozen injured

सिंधौली में सवारियों से भरी रोडवेज बस खाई में पलटी, दर्जन भर घायल

Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus full of riders overturned in Sindhauli, dozen injured
सिंधौली। सवारियां लेकर जा रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस सिंधौली इलाके में खन्नौत नदी पुल के निकट बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि बस पलटने के बाद वहां बने प्राथमिक विद्यालय की दीवार से टिक गई। बस पलटने से सवार दर्जन भर से ज्यादा लोग और बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे शाहजहांपुर डिपो की बस सवारियां लेकर पुवायां की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 सवारियां थीं। उस वक्त शाहजहांपुर-पलिया स्टेट हाईवे पर सिंधौली इलाके में स्थ्ति खन्नौत नदी के पुल पर जाम लगा था। रोडवेज बस भी जाम में फंसी थी। जाम में रेंगते समय अचानक एक बाइक रोडवेज बस के सामने आ गई। उसे बचाने के लिए चालक ने बस का पहिया नीचे उतार दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर नीचे खाई में पलट गई। पलटने के बाद बस वहीं बने प्राथमिक की बाउंड्री तोड़ने के बाद उससे टिक गई।
विज्ञापन

रोडवेज बस में चीख पुकार मची तो आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंच गए और अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें सवार करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए, जो प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए। बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed