फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways bus, five passengers injured in stand truck

खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, पांच यात्री घायल

Mon, 24 Jul 2017 08:17 PM IST
जलालाबाद। 
जलालाबाद।  Updated Mon, 24 Jul 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus, five passengers injured in stand truck
Roadways bus, five passengers injured in stand truck - फोटो : Roadways bus, five passengers injured in stand truck
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार रात अतिवरा मोड़ के पास रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। इनमें दो सिपाही भी शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उसी बस से भेज दिया। मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस रविवार रात यात्रियों को लेकर उन्नाव जा रही थी। डेढ़ बजे के आसपास जब बस जलालाबाद क्षेत्र में पहुंची तो बारिश हो रही थी। वाइपर खराब होने से ड्राइवर सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं देख पाया और बस ट्रक से टकरा गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बरसात की वजह से बस की स्पीड कम थी, इसलिए यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन इस हादसे में दो सिपाहियों सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed