फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways bus and DCM collided head-on due to fog, three injured

Shahjahanpur News: कोहरे के कारण आमने-सामने टकराई रोडवेज बस व डीसीएम, तीन घायल

Mon, 24 Nov 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and DCM collided head-on due to fog, three injured
मदनापुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम। स्रोत: जागरूक पाठक
तिलहर (शाहजहांपुर)। कोहरे के कारण मदनापुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह जलालाबाद-कटरा हाईवे पर स्थित केशवपुर गांव के पास हादसा हो गया। रोडवेज बस और डीसीएम आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में डीसीएम चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रामपुर जिले के रहने वाले डीसीएम चालक नाजिम दहेज का सामान लेकर कानपुर जा रहे थे। दूसरी ओर रोडवेज बस कटरा की ओर से आ रही थी। जैसे ही दोनों वाहन केशवपुर गांव के पास पहुंचे। तभी कोहरे के फेर में दोनों आमने-सामने टकरा गए। डीसीएम चालक नाजिम अपनी सीट पर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को बमुश्किल बाहर निकाला। इसके बाद डीसीएम चालक व बस में सवार चोटिल हुए दो लोगों को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डीसीएम चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एआरएम अरुण कुमार व केंद्र अधीक्षक विनोद मिश्रा पहुंचे और जांच की। मदनापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल

फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास रविवार को बाइक सवार दो लोग डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर के कस्बा सेहरामऊ निवासी श्यामू सिंह हरदोई के थाना बेहटा गोकुल निवासी रिश्तेदार पंकज के साथ बाइक से गाजियाबाद से शाहजहांपुर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। श्यामू सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed