{"_id":"6a08ceab3f3844551f080a3d","slug":"roads-dug-up-work-progress-slow-firm-fined-81-lakhs-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-173435-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खोदकर डालीं सड़कें, काम की रफ्तार धीमी...फर्म पर 81 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खोदकर डालीं सड़कें, काम की रफ्तार धीमी...फर्म पर 81 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
महमंद हद्दफ में कई दिनों से सड़क खोदाई करके डाल दी गई। संवाद
शाहजहांपुर। अमृत योजना के तहत शहर में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने समेत अन्य कार्यों की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सड़कों को खोदने के बाद मरम्मत नहीं कराने से गलियां और सड़कें चलने लायक नहीं रह गईं। दो वर्ष में केवल 25 प्रतिशत काम होने पर पार्षदों ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से भी शिकायत की। इसके बाद संबंधित फर्म ओम इन्फ्रा पर जल निगम ने 81 लाख का जुर्माना लगाया है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत अमृत योजना 2.0 के तहत वर्ष 2025 के मई माह में शहर में कार्य शुरू हुआ। इसको मई 2027 में पूरा होना है। 192 करोड़ रुपये की लागत से 333 किमी नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है जिससे शहर के 44,000 घरों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
फर्म की ढिलाई और अधिकारियों की अनदेखी से काम में लगातार देरी हो रही है। शहर की कई गलियां खोदकर डाल दी गईं हैं जिनकी मरम्मत का काम नहीं कराया जा रहा है। बारिश से गलियों और सड़कों में कीचड़ हो जाने से लोगों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसको लेकर शहरवासियों में काफी रोष है। पार्षद अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर वित्तमंत्री, महापौर और नगर आयुक्त से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी संबंधित एजेंसी इस ओर ध्यान नहीं दे रही। दो वर्ष में महज 25 फीसदी काम हो पाया है। इसमें ओवरहेड टैंक की सफाई का काम भी शामिल है। एजेंसी के कार्य की गति काफी धीमी होने के कारण फर्म पर 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। काम में और देरी होने पर अधिक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।
--
नगर निगम का क्षेत्र बढ़ा, लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम
नगर निगम बनने पर महानगर की सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायत चिनौर, गांव चक मारूफ, गांव सतवां बुजुर्ग का आंशिक क्षेत्र, गांव नगरिया बहाव का आंशिक क्षेत्र, गांव बहादुर बरार का आंशिक क्षेत्र, शहर खास का उत्तरी बहारी चुंगी क्षेत्र, नगर पंचायत रोजा आदि शामिल किए गए थे। निकाय चुनाव होने पर इन क्षेत्रों को नया वार्ड बना दिया गया या फिर पुराने वार्ड में शामिल कर लिया गया। अब इन क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां नियमित सफाई, स्ट्रीट लाइट, घर-घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति पहुंचाने का काम हो रहा है। चिनौर क्षेत्र में 15वें वित्त के तहत ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल, जलापूर्ति लाइन डालने का काम भी करवाया गया। अब चिनौर के साथ ही नगर निगम के सीमा विस्तार में शामिल सभी क्षेत्रों में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत शुद्ध पेयजल आपूर्ति का काम कराया जाना है।
--
इन इलाकों में भी होना है काम
नगर निगम में नए इलाकों जलालनगर बाहर चुंगी, शहर खास मुहाल बस्ती बेगम, अजीजगंज का शेष भाग, मढ़ा का शेष भाग, नवादा इंदेपुर का शेष भाग, लालपुर, शहर खास बाहर दक्षिणी चुंगी, तराई, अहमदपुर, निवाजपुर का अंदर, अहमदपुर, निवाजपुर का बाहर, रोजा नोटिफाइड एरिया, लोको, रसूलपुर जहानगंज, सराय छतौना, रहचुलिया शामिल हो गए। इन सभी क्षेत्रों में अमृत योजना 2.0 के तहत कार्य होना है।
--
अमृत योजना के तहत फर्म बहुत धीमी गति से शहर में काम कर रही थी। मरम्मत का कार्य भी धीमा है। इसके चलते 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
- मोहम्मद अयाज, एक्सईएन जल निगम