{"_id":"66a181c60ae68cd5ca070524","slug":"roads-deteriorated-during-rains-vehicles-stuck-pulled-out-by-pushing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-123459-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरसात में सड़कों की बिगड़ी सूरत, वाहन फंसे, धक्का मारकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरसात में सड़कों की बिगड़ी सूरत, वाहन फंसे, धक्का मारकर निकाला
Thu, 25 Jul 2024 04:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
मशीनरी मार्केट में सीवर लाइन के चैंबर के पास धंसी सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के नाम पर सड़काें की दुर्दशा में सुधार नहीं हो पा रहा। सावन की पहली बरसात में सड़काें की मरम्मत के नाम पर हुए कार्य की पोल खुल गई। बारिश के बाद सड़कों की सूरत ही बदल गई। कई जगहों पर वाहनों के फंसने के चलते धक्का मारकर निकालना पड़ा।
जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने का काम कराया गया था। अगस्त तक काम को पूरा करने का दावे के बाद दिसंबर 2023 तक कार्य पूरा नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही लोगों के ऊपर भारी पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को बारिश होने पर सड़काें की हालत खराब हो गई। सदर बाजार, कच्चा कटरा, घंटाघर, लाल इमली चौराहा समेत दर्जनों स्थानों पर दलदल जैसी स्थिति बन गई। वाहन फंसने से लोगों का निकलना दूभर हो गया। कई जगहों पर होमगार्ड की ड्यूटी लगाकर वाहनों को पास कराया गया। बड़े वाहन फंसने पर क्रेन के जरिये निकाला गया है।
-- -- -
दलदल जैसी स्थिति निकलना मुश्किल
-बृहस्पतिवार को बारिश होने के बाद शहर की सड़काें से निकलना दूभर हो गया। खोदाई के चलते पानी भरने से दलदल जैसी स्थिति हो गई। बीच का रास्ता छोड़कर लोग साइड से निकलते रहे। इसी के साथ सड़कों पर फिसलन की समस्या भी बढ़ गई है। कई बाइक सवार फिसलकर गिरते बचे।