फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads became dilapidated due to rain...it became difficult for pedestrians to walk

Shahjahanpur News: बारिश में सड़कें हुईं खस्ताहाल...राहगीरों का चलना हुआ मुहाल

Mon, 01 Sep 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roads became dilapidated due to rain...it became difficult for pedestrians to walk
टाउनहॉल ​​स्थित कवि तिराहा पर क्षतिग्रस्त पड़ी सडक। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश में शहर की सड़कें खस्ताहाल हो गईं हैं। राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़कों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, जो कि कुछ समय में उखड़ जाती हैं। नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में पिछले तीन साल से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था। काम पूरा होने के बाद पहली बारिश में ही जगह-जगह सड़कें धंसने लगी हैं। तकनीकी रूप से सीवर लाइन डालने का काम नहीं किया गया। इसकी वजह से सड़कें धंस रहीं हैं और गड्ढों में तब्दील हो रहीं हैं। लोगों की शिकायत करने पर सड़कों की मरम्मत की जाती है, लेकिन अगली बारिश होते ही फिर से गड्ढे हो जाते हैं। गड्ढों को मिट्टी और पत्थर डालकर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

--
इन स्थानों के हालात काफी खराब
लाल इमली से निशात टॉकीज की तरफ जाने वाली सड़क पर गड्ढे को मिट्टी और पत्थर डालकर भरा गया है। वाहन गुजरने पर पत्थर उखड़ गए हैं और फिर से गड्ढे का रूप ले लिया है। इसी तरह से लाल इमली चौराहा से ईदगाह जाने वाली सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क पर ई-रिक्शों का आवागमन अधिक है। आए दिन ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती हैं। जिसमें लोग चोटिल हो जाते हैं। नगर निगम के पास कवि तिराहा पर भी सड़क उखड़ गई है। टाउनहॉल ओवरब्रिज से उतरने वाले दो पहिया वाहन चालक फिसल जाते हैं और उनके चोट लग जाती है। इसी तरह से गांधी भवन के पास पुलियां टूटी हुई है। बारिश में पानी भरने से गड्ढे का पता नहीं लगता है। इसकी चपेट में आकर लोग घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मरम्मत के नाम पर खर्च होता है लाखों का बजट
नगर निगम सड़कों की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का बजट खर्च करता है। इसके बाद भी लोगों को गड्ढामुक्त सड़क नहीं मिल पाती है। राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल शहर में गड्ढों की भरमार है। शहर में किसी भी मुख्य सड़क पर निकल जाएं। हर जगह सड़कों में गड्ढे मिल जाएंगे। नगर निगम की ओर से गड्ढामुक्त सड़कों के होने का सिर्फ दावा किया जाता है।
--
सीवर लाइन डालने की वजह से सड़कों में गड्ढे अधिक हो रहे हैं। निगम की टीम शहर में निगरानी करती है। अगर कहीं भी गड्ढे पाए जाते हैं तो उनकी मरम्मत कराई जाती है। जहां भी गड्ढे है उनको सही कराया जाएगा।

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

टाउनहॉल स्थित कवि तिराहा पर क्षतिग्रस्त पड़ी सडक। संवाद

टाउनहॉल स्थित कवि तिराहा पर क्षतिग्रस्त पड़ी सडक। संवाद

टाउनहॉल स्थित कवि तिराहा पर क्षतिग्रस्त पड़ी सडक। संवाद

टाउनहॉल स्थित कवि तिराहा पर क्षतिग्रस्त पड़ी सडक। संवाद

टाउनहॉल स्थित कवि तिराहा पर क्षतिग्रस्त पड़ी सडक। संवाद

टाउनहॉल स्थित कवि तिराहा पर क्षतिग्रस्त पड़ी सडक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed