{"_id":"647f82c59f7aeec4970c0ea4","slug":"roads-are-bad-due-to-random-digging-passengers-are-suffering-due-to-jam-and-dust-shahjahanpur-news-c-4-1-174880-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेतरतीब खोदाई से सड़कें बदहाल, जाम-धूल से राहगीर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेतरतीब खोदाई से सड़कें बदहाल, जाम-धूल से राहगीर बेहाल
Wed, 07 Jun 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
ॉशाहजहांपुर। शहर में करीब दो साल से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। बिना किसी योजना और समन्वय के मनमाने ढंग से सड़कों की खोदाई की जा रही है। एक सड़क ठीक नहीं हो पाती, तब तक दूसरी पर खोदाई शुरू कर दी जाती है। इससे शहर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। भीषण गर्मी में दिनभर लोगों को जाम के साथ ही सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबारों से जूझना पड़ रहा है।
मंगलवार को भी सड़कों की खोदाई कर सीवर लाइन डालने का काम चला। इस बीच लाल इमली चौराहा से घंटाघर रोड, खिरनीबाग तथा अंजान चौकी के आसपास की सड़कों की जेसीबी से खोदाई हुई। पिछले दिनों ही लाल इमली चौराहा से ईदगाह रोड और रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाली सड़क पर खोदाई कर सीवर लाइन डाली गई थी।
यहां खोदाई के दौरान जलापूर्ति की पाइप लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, इससे पानी की आपूर्ति ठप हो गई। अभी इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई थी कि खिरनीबाग चौराहा से बीएसए कार्यालय तक और अंटा चौराहा से अंजान चौकी मार्ग पर खोदाई कर दी गई। यहां पर भी सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी डालकर गड्ढे पाट दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- --
दिनभर उड़ती रही धूल
खिरनीबाग चौराहा से बीसए कार्यालय तक और अंजान चौकी के आसपास सीवर लाइन डालने के बाद गड्ढों को मिट्टी डालकर छोड़ने के बाद मंगलवार को दिनभर यहां धूल उड़ती रही। इससे राहगीरों को खासी दिक्कत हुई। हवा के साथ उड़ती धूल आंखों में जाने से वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। इस मार्ग के दुकानदार भी दिनभर धूल फांकते रहे।
-- -- --
खोदी गई सड़कों पर रेंग रहा यातायात
शहर में खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से जाम की समस्या बनी रहती है। सबसे ज्यादा जाम की समस्या अंटा चौराहा से पुराना जिला अस्पताल मार्ग, बेरी चौकी से कच्चा कटरा रोड, अंजान चौकी के पास, लाल इमली चौराहा से घंटाघर मार्ग तथा खिरनीबाग चौराहा से जेल रोड पर दिखाई देती है। इन सभी मार्गों को सीवर लाइन डालने के खोदा गया था या फिर खोदा जा रहा है। ऐसे में सड़कों की हालत खराब हो गई है। गड्ढों से बचकर निकलने के चक्कर में वाहनों की कतारेंं लग जाती है। मंगलवार को भी दिनभर जाम की समस्या बनी रही।
-- -- --
अंजान चौकी के सामने गड्ढे में डाली गीली मिट्टी
- अंजान चौकी के सामने खोदाई के बाद गड्ढा भरने के लिए गीली मिट्टी डाल दी गई। इससे फिसलन हो गई। उसके ऊपर से वाहन निकलने पर पहिया फिसलने के डर से लोग बचकर निकलते रहे। वहीं खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान के मुख्य गेट के सामने ही बड़ा गड्ढा खोद दिया गया। जेल रोड भी खोदी हुई पड़ी रही।
वर्जन-
सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई के बाद तुरंत ही गड्ढों को भरवाने काम करवाया जा रहा है। सोमवार को खिरनीबाग चौराहा पर खोदाई हुई थी, फिर मिट्टी डलवा दी गई है। इस मार्ग पर काम पूरा होने के बाद सड़क ठीक करा दी जाएगी। लाल इमली चौराहा से जुड़ने वाली सड़कों की भी जल्द मरम्मत होगी। - सुनील कुमार यादव, जल निगम