फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads and streets waterlogged after 24 hours of rain; three houses collapsed in Khutar.

Shahjahanpur News: 24 घंटे की बारिश से सड़कें-गलियां जलमग्न, खुटार में तीन मकान ढहे

Tue, 21 Jul 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Roads and streets waterlogged after 24 hours of rain; three houses collapsed in Khutar.
लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : udhampur news
शहर में जलभराव और कीचड़ से घंटों बाधित रहा आवागमन, कई स्थानों पर फिसलकर घायल हुए राहगीर
विज्ञापन

शाहजहांपुर। 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियां तक जलमग्न हो गईं। कई इलाकों में घंटों तक पानी भरा रहने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग रास्तों में फंस गए, जबकि कीचड़ और फिसलन के कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए। वहीं, देहात क्षेत्रों में भी हालात इसी तरह के रहे। खुटार के गांव टाह खुर्द कलां गांव में सोमवार सुबह तीन लोगों के पक्के मकान ढह गए। इसमें आठ लोग घायल हुए हैं। जगह-जगह जलभराव के चलते लोग अपने घरों में कैद रह गए।
बारिश का असर नगर निगम कार्यालय परिसर में भी दिखाई दिया। परिसर में पानी भर जाने से सुबह अधिकारियों, कर्मचारियों और फरियादियों को कार्यालय पहुंचने में परेशानी हुई। बाद में पंप लगाकर पानी निकाला गया, तब जाकर आवाजाही सामान्य हो सकी। नगर निगम के पास कवि तिराहे पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। लाल इमली चौराहे से घंटाघर मार्ग, अंटा चौराहा, कचहरी ओवरब्रिज से गोविंदगंज रोड, रोडवेज बस स्टैंड, कनौजिया मोड़, मोहम्मदजई, निसरजई, तारीन जलालनगर, महमंद जलालनगर, महमंद हद्दफ, लोहारों वाला चौराहा, खलीलशर्की, खलीलगर्वी, बिजलीपुरा, बाबूजई, चौक और मंडी समेत कई क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए और लोग उन्हें धक्का देकर ले जाते नजर आए।
विज्ञापन

बारिश का पानी उतरने के बाद शहर की अधिकांश गलियों और सड़कों पर कीचड़ फैल गया। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन और अन्य कार्यों के लिए खोदाई की गई थी। वहां हालात और खराब हो गए। राहगीरों को पैदल चलने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। जिला उद्योग केंद्र भी डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
निसरजई में मकानों के सामने भरा पानी... निकलना हुआ दूभर
वार्ड संख्या 22 के एमनजई जलालनगर और निसरजई बस्ती में अधूरे और क्षतिग्रस्त नाले के कारण बारिश का पानी सड़कों और गलियों में भर गया है। जलभराव से लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासी मंगलवार को नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
मोहल्ले वालों के अनुसार, चौकी अशफाक नगर से ढाका तालाब तक जाने वाला नाला कई स्थानों से टूटा हुआ है। करीब चार किलोमीटर लंबे इस नाले का निर्माण अधूरा पड़ा है, जबकि लगभग दो किलोमीटर हिस्सा अब भी कच्चा है। नाले की नियमित सफाई नहीं होने से उसमें झाड़ियां भर गई हैं, जिससे बरसात का पानी ढाका तालाब तक पहुंचने के बजाय एमनजई जलाल नगर और निसरजई बस्ती में फैल रहा है।
-----------

1.40 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत...नाला सफाई पर खड़े हुए सवाल

नगर निगम ने नाला-नालियों की सफाई के लिए करीब 1.40 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। अधिकारियों का दावा है कि 155 छोटे नालों की सफाई करा दी गई है, लेकिन इसके बावजूद नालियां चोक होने से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या बनी रही। नगर निगम को 30 जून तक सफाई कार्य पूरा कर लेना था, लेकिन निर्माण विभाग की देरी से ठेकेदारों को 11 जुलाई तक कार्यादेश जारी हुए। इसी बीच बारिश शुरू होने से सफाई कार्य प्रभावित हो गया। शहर के 28 बड़े नालों की सफाई अधूरी रहने से पानी का निकास बाधित हो रहा है और बारिश के दौरान नाले उफनाकर सड़कों पर पानी भर रहा है।
------------

बारिश से हो रहे जलभराव को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को नाला-नालियों की प्रभावी सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
— सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
--------------------------------------------
मकान ढहने से एक ही परिवार के आठ लोग घायल
लाखों का सामान हुआ नष्ट, पड़ोसियों के मकानों की दीवारों में आईं दरारें
खुटार। बारिश के चलते गांव टाह खुर्द कलां गांव में सोमवार सुबह राजली शाह, भैया शाह और वशीर खान के पक्के मकान ढह गए। मकान गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग घायल हुए और सारा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। पड़ोस के कुछ लोगों के मकानों में दरारें भी आ गईं।
राजली शाह ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर में पड़े टिन शेड के नीचे लेटे थे और पत्नी ताहिरा बेगम लिंटर के नीचे सो रही थी। सोमवार सुबह सात बजे बारिश के चलते लिंटर और दीवारे ढहने से ताहिरा बेगम घायल हो गईं। तीन बकरियां भी मलबे में दबकर घायल हो गईं। मलबे की चपेट में आकर राजली शाह, राजनी शाह का पुत्र हाशिम शाह, माजिद, पुत्री रुबीना, हाशिम की पत्नी जफरून बेगम, हाशिम की पुत्री मुस्कान, नगमा घायल हो गईं। ताहिरा बेगम का सीएचसी और अन्य घायलों को निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया। राजली शाह का सारा घरेलू सामान, अनाज आदि भी नष्ट हो गया।

उधर, राजली शाह के पड़ोस में ही बना भैया शाह की टिन शेड वाला मकान भी ढह गया। भैया शाह का घरेलू सामान नष्ट होने से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। भैया शाह के पास में ही बने बशीर खान का मकान भी ढहने से एक लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। दोनों घरों में कोई घायल नहीं हुआ है। जानकारी पाकर लेखपाल आजम खान ने नुकसान का आकलन किया। राजली शाह, भैया शाह और बशीर खान के मकान ढहने से पड़ोस के राशिद खान, सगीर खान और मोहसिन के मकानों में भी दरारें पड़ गईं हैं। संवाद

--

बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए लेखपालों की टीमें लगी हुई है। मुआयना कर रही हैं। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : udhampur news

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : udhampur news

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : udhampur news

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : udhampur news

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : udhampur news

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद

लाल इमली चौराहे के पास गली में हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed