{"_id":"e307543e94f33c67b282d46a484626a2","slug":"road-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे शिक्षक विधायक ने सड़क पर बिछाया बिस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे शिक्षक विधायक ने सड़क पर बिछाया बिस्तर
रौसरकोठी (श्ााहजहांपुर)
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक विधायक संजय मिश्रा शनिवार की रात 10 बजे अपने घर जाते वक्त रास्ते
विज्ञापन
में रौसरकोठी मार्ग पर लगे जाम में फंसने पर झुंझला गए। जब उन्हें रास्ता
नहीं मिला तो अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही बिस्तर बिछाकर बैठ गए।
समर्थक काफी देर तक हंगामा काटते रहे। बाद में पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत
के बाद जाम खुलवाया।
बता दें कि एमएलसी का पैतृक निवास आरसी मिशन थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव में है। जाम को देखकर शिक्षक विधायक ने आरसी मिशन के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाठक को बुलाया। उनके आने में कुछ देर हो गई। इस पर शिक्षक विधायक ने डीएम को भी बताया।
बाद में वहां पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने रौसरकोठी से दनियापुर तक यातायात व्यवस्था के लिए दो पुलिस कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का आश्वासन देकर शांत किया। शिक्षक विधायक ने बताया कि लालबाग से रौसरकोठी और हाईवे तक सड़क पूरी तरह से जर्जर है।
चीनी मिल प्रबंधन भी इस कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए कुछ नहीं कर रहा, न ही वाहनों का रास्ता सही से तय कर रहा। वहीं आम लोगों को भारी कठिनाई होती है।