फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road in bad condition

सिस्टम बेहाल.. खोदकर भूल सड़कों के फुटपाथ

Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
road in bad condition
शाहजहांपुर। फोरलेन बनाने के नाम पर सड़कों के फुटपाथ खोद तो दिए गए, लेकिन इसके बाद अफसरों ने इधर मुड़कर नहीं देखा। इनमें बरेली मोड़ से गर्रा पुल, जीआईसी तिराहे से अटसलिया रेलवे फाटक, हथौड़ा चौराहा से पुत्तूलाल चौराहा और रोजा के मेजबान तिराहे से पुत्तूलाल चौराहा शामिल हैं। फुटपाथ खुदे होने की वजह से उधर से गुजरने वाले लोग खासे परेशान हैं। बडे़ वाहन गुजरने पर जाम भी लग जा रहा है। रात के अंधेरे और बारिश होने पर हादसे का डर भी रहता है।
विज्ञापन

बरेली मोड़ से गर्रा पुल मार्ग
बरेली मोड़ के पास सड़क के किनारे फुटपाथ खुदा पड़ा हुआ है। पानी की निकासी के लिए कोई रास्ता न होने की वजह से बारिश और आसपास का पानी सड़क किनारे भरा हुआ है। पानी भरने की वजह से सड़क भी टूटने लगी है। इसको फोरलेन किया जाना है। लेकिन नगर निगम की ओर से न तो पानी की निकासी का कोई इंतजाम किया जा रहा है और न ही चौड़ीकरण के काम में तेजी आ रही है। आगे बढ़ने पर मुमुक्षु आश्रम के पास से जिला अस्पताल और अजीजगंज में लोगों ने सड़क के किनारे फुटपाथ खोदे जाने के बाद काम धीमी गति से चलने पर फिर से अतिक्रमण कर लिया है। इससे बरेली से गर्रा पुल तक कई जगह जाम लगता है।
विज्ञापन

जीआईसी तिराहा से अटसलिया रेलवे फाटक मार्ग
जीआईसी तिराहे के पास आगे जहां सड़क के किनारे मकान बने हुए हैं, वहीं लोदीपुल से हथौड़ा चौराहा और अटसलिया फाटक तक फुटपाथ को खोदकर डाल दिया गया है। इस मार्ग पर भी कई जगह अतिक्रमण था, जिसको नगर निगम द्वारा हटवा दिया गया। लेकिन फुटपाथ के चौड़ीकरण में पेड़ और ट्रांसफार्मर आ रहे हैं। इनको अभी तक नहीं हटवाया जा सका है। इस मार्ग पर पड़ने वाले हथौड़ा गांव में श्याम गोशाला के पास भी फुटपाथ पर जलभराव हो गया गया है। जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्तूलाल चौराहे से रोजा मार्ग
यही हाल पुत्तूलाल चौराह से रोजा तक बनने वाले मार्ग का भी है। इस मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ को खोद दिया गया है। लेकिन सड़क को चौड़ा करने का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। सड़क के किनारे बनी दुकानों, ढाबे वालों ने फुटपाथ पर फिर से कब्जा करना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण पुत्तूलाल चौराहा के आसपास ही है। यहां पर सिर्फ 20 फुट रोड ही बचा है, जबकि फोरलेन बनने पर 30-35 फुट तक होगी। लेकिन अभी तक यहां पर अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है।
हथौड़ा चौराहा से पुत्तूलाल चौराहा मार्ग
यह मार्ग पहले से काफी चौड़ा है, लेकिन इसको भी फोरलेन बनाया जाएगा। इस मार्ग पर वर्तमान समय में पुलिया का निर्माण हो रहा है, जोकि लगभग पूरा हो चुका है। ठेकेदारों की माने तो पुलिया तैयार होने के बाद मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा। हालांकि इस मार्ग पर भी सड़क के किनारों को खोद दिया गया है। जिससे फोरलेन बनाया जा सके। लेकिन काम की गति काफी धीमी है। इस मार्ग पर अतिक्रमण न के बराबर ही है।
लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से होगा फोरलेन बनाने का काम
शहर की चारों सड़कों को फोरलेन बनाने के लिए करीब 60 करोड़ की लागत आएगी। रोजा के मेजबान तिराहे से पुत्तूलाल चौराहे तक 2. 95 किलोमीटर रोड 1524 .10 लाख रुपये, जीआईसी से अटसलिया रेलवे फाटक तक 3.95 किलोमीटर मार्ग 2195 .16 लाख रुपये, हथौड़ा चौराहा से पुत्तूलाल चौराहा जाने वाला मार्ग 12 करोड़ रुपये और गर्रा पुल से बरेली मोड़ करीब दो किमी मार्ग करीब 9.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद नगर निगम इन सड़कों का सौंदर्यीकरण करवाएगा, जिससे इनको स्मार्ट रोड बनाया जा सके।
सड़कों के चौड़ीकरण का पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। इन सड़कों के फोरलेन बनने के बाद सौंदर्यीकरण काम नगर निगम की ओर से करवाया जाएगा। इसमें डिवाइडर, लाइटें, पेड़-पौधे आदि लगवाने का प्रस्ताव शामिल है। काम को जल्द पूरा कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

- दिनेश चंद्र सचान, मुख्य अभियंता सिविल, नगर निगम शाहजहांपुर
शहर की सड़कों को फोरलेन बनाने के लिए कुछ अड़चनें आ रही है। जिनमें निर्माण कार्य को स्वीकृत बजट के अनुरूप धनराशि का अवमुक्त न होना, पेड़ों को हटाने की अनुमति और बिजली के खंभों व ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का काम होना है। इसको पूरा कराने के प्रयास जारी है। इसके बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।
- ओपी वर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed