{"_id":"61b105c9ffdcd818d43dbeef","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly4686354193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
अहसान खां का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। सामने से आ रही पिकअप की टक्कर से 25 वर्षीय अहसान खां की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निगोही थाना क्षेत्र के गांव ऊनकलां निवासी मुहीम खां का पुत्र अहसान खां मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से मिठाई लेने निगोही आया था।
अहसान खां ने निगोही से मिठाई खरीदी और घर लौटने लगा। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर निगोही थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया उदयभानपुर व महुआ बस स्टॉप के पास एक पेट्रोल पंप के पास बीसलपुर की ओर से आ रही पिकअप ने सामने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अहसान बाइक समेत उछलकर सड़क पर गिर गया।
अहसान ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक पिकअप लेकर भाग गया। सूचना पर अहसान खां के परिजन मौके पर पहुंच गए। मां नजमा बेगम बेटे का शव देखकर बेहोश हो गईं। परिजन ने उन्हें संभाला। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई जीशान, इजहार, अपना, बहन आशमा, नाजिया, आबिदा के आंसू नहीं थम रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।