फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 23 Nov 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Road accident
नरेंद्र का फायल फोटो। - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर गांव पतराजपुर सत्संग आश्रम के सामने पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कटरा क्षेत्र के सैदापुर निवासी नरेंद्र घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मीरापुरन कटरा थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी राजेंद्र गंगवार का परिवार दिल्ली में रह कर कबाड़ का कारोबार करता है। राजेंद्र के सबसे छोटे पुत्र नरेंद्र की ससुराल पीलीभीत के थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव रसूलापुर में है। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को नरेंद्र अपनी बाइक लेने ससुराल रसूलापुर गया था। निगोही थाने की पुलिस ने फोन पर उसे बताया कि उसका पुत्र नरेंद्र बाइक से बीसलपुर की ओर से जा रहा था।
विज्ञापन

पतराजपुर सत्संग आश्रम के सामने पिकअप ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। नरेंद्र बाइक सहित सड़क पर गिर गया। घायल को निगोही सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल नरेंद्र की शिनाख्त उसकी जेब से मिले मोबाइल से हो सकी। नरेंद्र की बहन रेखा की ससुराल निगोही के गांव मूढ़ाकली में है। बहनोई रंजीत निगोही सीएचसी पहुंचे। नरेंद्र के पिता राजेंद्र, मां मुन्नी देवी, भाई मुनेन्द्र, सुरेन्द्र भी दिल्ली से शाहजहांपुर आ रहे हैं। पत्नी सुनीता हादसे की सूचना पाकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed