फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Sat, 20 Nov 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Road accident
अस्पताल में भर्ती घायल युवक । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर रोड पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान को जा रहे युवकों की बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल ले जाया गया। एक घायल की हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। गोला गोकर्णनाथ के रजागंज निवासी जगदीश का बेटा अरुण, प्रकाश का बेटा अजय कश्यप तथा इसी गांव के रामचंद्र का 26 वर्षीय बेटा सतीश बाइक से गंगा स्नान करने ढाईघाट जा रहे थे। बाइक सतीश चला रहा था। सुबह करीब सात बजे जब बाइक जलालाबाद-शाहजहांपुर रोड पर गांव कलक्टरगंज के पास थी, तभी सामने से आ रही कार और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक समेत तीनों युवक हवा में उछलते हुए दूर जाकर गिरे। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

सतीश के चचेरे भाई नीरज ने बताया कि हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण वे लोग सतीश को इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, जबकि घायल अरुण और अजय का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। नीरज के अनुसार सतीश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

जलालाबाद में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार  । संवाद

जलालाबाद में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed