फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

नेशनल हाईवे पर ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार महिला की मौत

Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Road accident
पूजा जायसवाल का फाइल फोटो। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह कटरा चौराहे के पास देवर के साथ जा रही महिला की स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया सड़क पर गिरी महिला के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी पूजा जायसवाल (32) पत्नी अरविंद जायसवाल रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने देवर गोविंद जायसवाल के साथ स्कूटी से क्षेत्र में ही प्लॉट पर बन रहे मकान को देखने जा रही थी। जब वह नेशनल हाईवे पर पहुंची तभी मोहल्ला कहरान के सामने बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर बैठीं पूूजा ट्रक के नीचे आ गई।
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देवर गोविंद मामूली रूप से चोटिल हो गया। हादसे के बाद ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया। हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। ट्रक को रास्ते से हटवाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पूजा की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ससुर रामप्रकाश जायसवाल ने कटरा थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed