फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RO-ARO exam will be held at 20 centers today

Shahjahanpur News: आज 20 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा

Sun, 11 Feb 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 11 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO exam will be held at 20 centers today
शाहजहांपुर। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 को लेकर शनिवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। रविवार को जिले के 20 केंद्राें पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी, जिनमें कुल 8319 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे से प्रथम पाली की परीक्षा शुरू होगी, लेकिन परीक्षा केंद्रों में प्रवेश एक घंटा पहले से दिया जाना शुरू हो जाएगा। दूसरी पाली अपराह्न 2:30 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी मोबाइल फोन, ब्लुटूथ व अन्य उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में फोटो कॉपी मशीन का संचालन व अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। वहीं परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को सभी केंद्राें पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रट की ड्यूटी लगा दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। आवागमन के मार्गों और विशेष परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी ली। केंद्र व्यवस्थापक/परीक्षा पर्यवेक्षक से संपर्क कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। जबकि, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा समाप्ति तक केंद्र पर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

------
वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच खुलवाए जाएंगे प्रश्न-पत्रों के पैकेट
-आरओ-एआरओ परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके भी इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा से पहले ही सभी केंद्रों पर प्रश्न-पत्र पहुंच जाएंगे, लेकिन उन्हें परीक्षा शुरू होने पर केंद्र पर्यवेक्षक, अंतरीक्षक एवं आयोग के सहायक पर्यवेक्षक सीसीटीवी/वीडियो रिकार्डिंग के साथ अपनी देखरेख में खुलवाएंगे। परीक्षा को लेकर जिले में धारा-144 प्रभावी है। सिटी मजिस्ट्रेट/सीओ सिटी परीक्षा के दौरान शहर में शांति व कानून-व्यवस्था, परीक्षा के पहले व बाद में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed