फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Riya's excellent batting and bowling

रिया की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर कला वर्ग ने दर्ज की शानदार जीत

Wed, 06 Apr 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Riya's excellent batting and bowling
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में क्रिकेट खेलती छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को जीएफ कॉलेज की छात्राओं ने क्रिकेट में दम दिखाया। महिला क्रिकेट टीम बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए दोपहर कला वर्ग और विज्ञान वर्ग के बीच रोमांचक मैच हुआ। महिला खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। कला वर्ग की रिया ने शानदार गेंद और बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

महिला विश्व कप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद महिला क्रिकेट टीम को बनवाने की मुहिम शुरू की गई थी। कॉलेज ने छात्राओं की दिलचस्पी को देखते हुए क्रिकेट टीम बनाने का रास्ता खोलते हुए नोटिस निकाला। कॉलेज की 48 छात्राओं ने क्रिकेट क्लब अध्यक्ष के पास अपने नाम दर्ज कराए। छात्राओं के बीच लीग मैच कराने के बाद मजबूत टीम बनाने का खाका तय किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को कला और विज्ञान वर्ग की टीमों के बीच मैच कराया गया।
विज्ञापन

बैट और बॉल लेकर उतरीं छात्राओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। कला वर्ग की टीम ने पहले खेलते हुए पांच विकेट खोकर निर्धारित 10 ओवरों में 85 रन बनाए। कप्तान रिया अरोड़ा ने 30 रन की शानदार पारी खेली। उनका साथ देते हुए अदिति यादव ने भी 25 रनों का योगदान दिया। रश्मि ने 20 रन बनाए। विज्ञान वर्ग की ओर से कोमल सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुईं। उन्होंने तीन विकेट झटके। साक्षी मिश्रा के खाते में दो विकेट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विज्ञान वर्ग की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। लगातार गिरते विकेट के चलते पूरी टीम 74 रनों पर ऑलआउट हो गई। कला वर्ग की ओर से कप्तान रिया अरोरा और निहारिका ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने पर रिया अरोरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्राचार्य ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
साइंस और कला वर्ग के बीच हुए लीग मैच का प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही छात्राओं से अच्छे खेल का प्रदर्शन कर जनपद और कॉलेज का नाम रोशन करने पर जोर दिया। मैच की अंपायरिंग डॉ. मोहम्मद काशिफ नईम और डॉ. इरम जहां ने की।
-बुधवार को कला और विज्ञान वर्ग के बीच लीग मैच कराया जाएगा। इस प्रकार कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के बीच लीग मैच कराकर महाविद्यालय स्तर पर एक मजबूत महिला क्रिकेट टीम तैयार करने की तैयारी है। जो विश्वविद्यालय टीम का हिस्सा बनकर नार्थ जोन में प्रतिभाग करें और आगे चलकर राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करें। -डॉ. फैयाज अहमद, क्रीड़ा सचिव-जीएफ कॉलेज
खुशियों को लगे पंख
-लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट खेलने का नंबर आया है। लीग मैच में प्रतिभाग करने वाली अच्छी खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलेगा। अच्छा प्रदर्शन कर टीम का हिस्सा बनने पर फोकस है। -शिव्या
प्रतिभा दिखाने का मिला मौका
-जनपद में कोई भी महिला क्रिकेट टीम न होने के कारण छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पाता था। अब टीम बन गई, लिहाजा छात्राएं भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकेंगी। -तनीषा
टीम में जगह बनानी है
टीम में जगह बनाने के बाद सबसे ज्यादा अभ्यास पर ध्यान लगाना है। मजबूत टीम तभी बनेगी, जितना ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास करेंगी। तभी हम किसी भी टीम को हराने के लायक बन सकेंगे। - अक्षरा
खेलने का मौका मिला
-बैट और बॉल से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। छात्राओं को लंबा इंतजार करने के बाद खेलने का मौका मिला है। वे सौ प्रतिशत प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाना चाहती हैं। - रश्मि
हमारी टीम मजबूत होगी
-जीएफ कॉलेज की टीम काफी मजबूत होगी, ऐसा हमें पूरा विश्वास है। टीम में होनहार खिलाड़ियों को रखा जाएगा। निर्णायक मंडल अपनी पैनी निगाह खेल पर बनाए हुए है। नैंसी

भारतीय टीम से प्रेरित हूं
-महिला विश्व कप में भारतीय टीम ने काफी अच्छा सफर तय किया। वह बात अलग है कि उन्हें बाहर का रास्ता तय करना पड़ा। महिला क्रिकेट टीम से काफी ज्यादा प्रेरित हूं, इसलिए क्रिकेट को चुना है। अंजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed