फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rivers began to rain on the mountain fermentable

पहाड़ पर बारिश से उफनाने लगी नदियां

Tue, 30 Jun 2015 11:26 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 30 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rivers began to rain on the mountain fermentable
कुमायूं और गढ़वाल की पहाड़ियों पर एक सप्ताह से हो रही बारिश का असर जिले की नदियों पर दिखने लगा है। हालांकि, सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अभी उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के किसी भी बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गर्रा नदी और खन्नौत में भी पानी चढ़ने लगा है। कटरी क्षेत्र में गंगा, रामगंगा और बहगुल भी फाट से बाहर आ गई है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे के दौरान पीलीभीत के ड्यूनी डाम से पानी की अतिरिक्त निकासी होने की अभी कोई सूचना नहीं है। इसके बावजूद दो दिन पहले तक शहर के पश्चिमी छोर पर नाले की शक्ल लिए हुए गर्रा नदी में पानी एकाएक बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश का पानी गर्रा और खन्नौत नदियों में सिमट रहा है।
विज्ञापन

गर्रा नदी में मंगलवार को जल स्तर 145.40 मीटर मापा गया जो कि खतरे के निशान 148.80 मीटर से अभी काफी नीचे है। खन्नौत में भी पिछले 24 घंटे में जल स्तर 10 सेमी बढ़कर 142.20 पर पहुंच गया है। गनीमत यह है कि खन्नौत में किसी बैराज से पानी नहीं छोड़ा जाता। यह नदी केवल आसपास के नालों का पानी समेटकर मिश्रीपुर के आगे गर्रा में मिल जाती है। खन्नौत में हुई पानी की बढ़ोत्तरी को भी क्षेत्र में हो रही बारिश का असर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार नरौरा बैराज से दो दिन पहले गंगा में रिलीज हुआ 33971 क्यूसेक पानी बदायूं के रास्ते मिर्जापुर और कलान में पहुंचने से गंगा का जल स्तर पहले से बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि ढाई घाट पर गंगा 141.10 मीटर पर बह रही है, जबकि वहां पानी का हाई लेवल 145.71 मीटर नियत है। बाढ़ कंट्रोल रूम को मंगलवार सुबह नरौरा बैराज से केवल 357 क्यूसेक पानी रिलीज होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed