फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rise in gold prices, invest in coins instead of designer jewellery

Shahjahanpur News: सोने के दामों में उछाल, डिजाइनर ज्वेलरी की बजाय सिक्कों में निवेश

Fri, 12 Sep 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rise in gold prices, invest in coins instead of designer jewellery
शाश्वत गुप्ता, सर्राफ। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। सोने के दामों में लगातार इजाफे के बाद खरीदारी तो कम नहीं हुई है लेकिन खरीदार डिजाइनर गहनों की बजाय सोने के सिक्कों में निवेश कर रहे हैं। लोगों की नजर में सोने में निवेश करना काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन

सदर बाजार सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सराफ ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में सोने के दामों में करीब छह प्रतिशत का इजाफा हो चुका है। एक महीने में दस प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है। दस ग्राम सोने की कीमत एक लाख से बढ़कर एक लाख 13 हजार हो गई है। उनके मुताबिक, इसके पीछे वैश्विक कारण भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

अमेरिका का थोपा गया टैरिफ, रूस-यूक्रेन और इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध के कारण दुनिया अस्थिरता का सामना कर रही है। इस वजह से सरकारें भी सोना खरीद रही है। सटोरिये इसका फायदा उठा रहे हैं। बाजार में फर्जी मांग का माहौल पैदा कर रहे हैं। इसके अलावा डॉलर के सापेक्ष रुपये के अवमूल्यन का भी असर सोने के मूल्य पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद सोने की खरीदारी कम नहीं हुई है। लोग सोना आभूषण के तौर पर कम बल्कि निवेश की नजर से ज्यादा खरीद रहे हैं। अब सोना सुरक्षित निवेश के तौर पर गिना जाने लगा है। कई लोग सोने के सिक्के खरीद रहे हैं।
----
खरीदारी कम नहीं हुई है। महंगाई के कारण लोग गहने हल्के बनवा रहे हैं। सहालग में लोग एक निश्चित बजट के अंदर ही आभूषण बनवाते हैं। रेट ज्यादा होने पर आभूषण के भार में कमी कर देते हैं। लोग सोने को निवेश का माध्यम मानने लगे हैं। सिक्के की खरीदारी बढ़ी है।

- विनोद सराफ, अध्यक्ष सदर बाजार सराफा एसोसिएशन।
--
लोग सोने को एक सुरक्षित संपत्ति के तौर पर ले रहे हैं। पहले रेट बढ़ने पर लोग थोड़ा रुककर खरीदारी की सोचते थे। वर्तमान में यह सोचकर सिक्के खरीद रहे हैं कि उनका निवेश तेजी से बढ़ जाएगा। कुछ लोग तो बैंक में एफडी कराने के स्थान पर सोने में निवेश कर रहे हैं।
- शाश्वत गुप्ता, सराफ

शाश्वत गुप्ता, सर्राफ। स्रोत : स्वयं

शाश्वत गुप्ता, सर्राफ। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed