{"_id":"6aac387c47adb9924e04c29a","slug":"rifts-in-four-relationships-caused-by-alcohol-and-dowry-issues-have-been-mended-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184937-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शराब व दहेज की वजह से चार रिश्तों में पड़ी दरार भरी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शराब व दहेज की वजह से चार रिश्तों में पड़ी दरार भरी गई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन और महिला थाने पर आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर चार दंपती के बीच समझौता हो गया।
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि पुवायां क्षेत्र के दंपती की शादी चार साल पूर्व हुई थी। महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करता था। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के दंपती की शादी को चार माह ही हुए थे। 15 दिन से मायके में रह रही महिला का कहना था कि उसका पति व ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं।
दूसरी ओर महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने बताया कि तीन दंपती के बीच समझौता हो गया है। एक मामले में आवेदिका का आरोप था कि उसका पति मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देता था। दूसरे मामले में महिला का कहना था कि शादी के तीन माह बाद से ही पति मारपीट करने लगा था। तीसरे मामले में महिला का कहना था कि पति दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था।