{"_id":"5eae1ba6b42fe7047be8b1ad14ac4c0e","slug":"riflecter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
तिलहर (श्ााहजहांपुर)
Updated Mon, 22 Dec 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग की ओर से नगर में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर तिपहिया,
विज्ञापन
चौपहिया और भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर लोगों को यातायात नियमों के
प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान तमाम ट्रैक्टर ट्रालियों, टेपों तथा अन्य व्यवसायिक वाहनों की चेकिंग की गई और उन्हें इंडीकेटर, टेल लाइट, रिफ्लेक्टर आदि के महत्व की जानकारी दी गई। मार्ग निरीक्षक आरपी सिंह ने चीनी मिल परिसर में कांटे पर पहुंच कर मिल प्रशासन के सहयोग से ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए।
इस दौरान उन्होंने किसानों को ओवर लोडिंग न करने, मोड़ों पर तथा बाजार में गति धीमी रखने, इंडीकेटर रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने तथा अन्य यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान परिवहन विभाग की टीम के अलावा एसआई मेंहदी हसन, नेमचंद्र, प्रीतम दत्त शर्मा, सीसीओ रामजी सिंह, प्रदीप पाठक, छेदालाल आदि मौजूद रहे।