फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Richa and killed by Rajneesh stake in badminton

बैडमिंटन में रिचा और रजनीश ने मारी बाजी

Thu, 25 Feb 2016 09:06 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 25 Feb 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Richa and killed by Rajneesh stake in badminton
एसएस कॉलेज में शिक्षा संकाय की ओर से चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में बीएड, एमएड और बीटीसी के लगभग 90 छात्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया। समापन पर मुख्य अतिथि मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने विजेताओं को मेडल और शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की नीबू दौड़ में प्रवीण दीक्षित ने प्रथम, शुभांगी रस्तोगी ने द्वितीय, सुरभि मिश्रा ने तृतीय, 50 मीटर दौड़ में रिचा मौर्य ने प्रथम, क्रियंका सेठी ने द्वितीय, बबिता ने तृतीय, म्यूजिकल चेयर रेस में अंजलि भारद्वाज ने प्रथम, शुभांगी रस्तोगी ने द्वितीय, क्रियंका सेठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महिला बैडमिंटन में रिचा मौर्य विजेता और अंजलि भारद्वाज उपविजेता, पुरुष बैडमिंटन में रजनीश कुमार विजेता और अभय शुक्ला उपविजेता रहे। वॉलीबाल में मोहम्मद साजिद के नेतृत्व वाली टीम विजेता तथा अनुराग मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. एमके वर्मा की देखरेख में हुई प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. रत्ना गुप्ता, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. अजीत चारग, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. सभाजीत सिंह, डॉ. एसएल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, सुषमा मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed