फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rice mills, which enables the storage of wheat

राइस मिलों में कौन करा रहा गेहूं का भंडारण

Sat, 25 Apr 2015 12:01 AM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Sat, 25 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rice mills, which enables the storage of wheat
ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से खून के आंसू रो रहे किसानों को खादी की शह पर कुछ लोग गेहूं खरीद के नाम पर खेल करके मटिया मेट करने पर तुले हैं। तिलहर क्षेत्र में यूं तो कहने को सात गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें पीसीएफ के केंद्र समधाना, धसा कल्यानपुर, खंडसार, दो तिलहर मंडी राजनपुर तथा धनेली में खोले गए हैं, लेकिन इनमें से कुछ तो बैनर टांग कर किसानों का मुंह चिढ़ा रहे हैं और कुछ खुले ही नहीं हैं।
विज्ञापन

धनेली गांव में पीसीएफ का गेहूं क्रय केंद्र 24 दिन बाद भी ढूंढे नहीं मिल रहा है। किसानों का कहना है कि दो दिन पूर्व गांव के पास हाईवे किनारे बाग में ठेकेदार ने क्रय केंद्र का बैनर लगाया था, लेकिन खरीदे दो दाने भी नहीं। वर्तमान में एक राइस मिल में गेहूं का बड़े पैमाने पर भंडारण किया जा रहा है। केंद्र का सारा सामान भी मिल में रखा गया है। तिलहर मंडी स्थल में कम दामों पर कुछ लोग गेहूं खरीद कर मंडी कर्मचारियों और प्रशासन की मिलीभगत से बाहर ले जा रहे हैं। इससे मंडी शुल्क की चोरी तो हो ही रही है, इसी गेहूं को सरकारी खरीद के रूप में दर्शाकर दूना मुनाफा कमाने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र
किसानों ने मुख्यमंत्री को फैक्स से शिकायती पत्र भेजकर सत्ता पक्ष के कुछ लोगों की शह पर गेहूं खरीद में बड़े पैमाने पर हो रहे खेल की जानकारी देते हुए राइस मिलों में हो रहे गेहूं भंडारण और रात के अंधेरे में दर्जनों ट्रक गेहूं माफिया के ठिकानों तथा सुदूरवर्ती स्थानों पर भेजे जाने का आरोप लगाया है। उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी बरामद हुआ था मिल में गेहूं
विगत वर्षों में भी तत्कालीन एसडीएम भगवानदीन वर्मा ने एक राइस मिल में छापा मार कर लगभग 40 हजार क्विंटल गेहूं बरामद किया था। बाद में सत्ता के गलियारों के हस्तक्षेप के चलते मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।


कुछ गेहूं क्रय केंद्रों पर छोटी मोटी गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जगह सेंटर न लगने की बात भी मेरे संज्ञान में आई है। शीघ्र ही संबंधित लोगों को सख्त हिदायत देकर गड़बड़ियां दूर कराई जाएंगी।
- पदम सिंह, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed