फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rice mill worker dies under suspicious circumstances

Shahjahanpur News: राइस मिल के मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 18 Oct 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rice mill worker dies under suspicious circumstances
धीरज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। राइस मिल के मजदूर आरसी मिशन थाना क्षेत्र के चक परमाली गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। धीरज के सीने में दर्द उठा। इसके बाद नाक से खून बहने लगा और मौत हो गई।
विज्ञापन


हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के गांव सिगुलापुर निवासी अनिल ने बताया कि दामाद धीरज दो-तीन माह से आरसी मिशन थाना क्षेत्र की एक राइस मिल में मजदूरी कर रहा था। बृहस्पतिवार रात दामाद नाइट ड्यूटी करने के लिए गया था। किसी कर्मचारी ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे धीरज के सीने में दर्द उठा।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने व उसकी नाक से खून बहने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। अनिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके तीन माह के बेटे के नामकरण की दावत थी। दीपावली के त्योहार पर होने वाले खर्च को लेकर दामाद नाइट ड्यूटी करने चला गया। आरसी मिशन थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed