फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reward announced for the arrest of four accused including former president of Hindu Yuva Vahini

शाहजहांपुर आयुष हत्याकांड: हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष समेत चार पर इनाम घोषित, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 16 Dec 2024 02:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 02:25 PM IST
सार

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में दो दिसंबर को दिनदहाड़े आयुष गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन
Reward announced for the arrest of four accused including former president of Hindu Yuva Vahini
आरोपी स्वप्निल शर्मा, अनमोल, अनुज और शेखर। - फोटो : पुलिस

विस्तार

शाहजहांपुर के चर्चित आयुष गुप्ता हत्याकांड में वांछित आरोपियों पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एक दिन पहले ही सदर पुलिस ने वांछितों के घरों में हाजिर होने को नोटिस चस्पा किया था। 

विज्ञापन


दो दिसंबर को टेंट कारोबारी मोहल्ला श्यामतगंज गौटिया निवासी दिलीप गुप्ता के बेटे आयुष गुप्ता की ओसीएफ के रामलीला मैदान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए हत्याकांड में 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


एसपी राजेश एस. के नेतृत्व में सीओ सिटी पंकज पंत ने खुलासे की कमान को संभाला और 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में नामजद हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, शेखर मौर्य, अनमोल और अनुज फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा 
शनिवार को सदर पुलिस ने चारों के घरों पर नोटिस चस्पा कर रविवार सुबह दस बजे तक थाने में हाजिर होने का आदेश दिया था। पूरा दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी नहीं आए। सदर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने वांछित आरोपियों पर इनाम घोषित करने के लिए एसपी राजेश एस. को रिपोर्ट भेजी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों वांछितों पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

नेताओं पर पिता ने लगाया था बचाने का आरोप
आयुष के पिता दिलीप गुप्ता ने कुछ नेताओं पर स्वप्निल शर्मा को बचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह कुछ नेताओं की शरण में है। इस वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। 

समर्पण करने वाली पलक के बयान भी होंगे दर्ज
गदियाना निवासी हत्यारोपी प्रिंस राजपूत की पत्नी पलक ने न्यायालय में समर्पण किया था। पुलिस उसके भी बयान दर्ज करेगी। जरूरत पड़ने पर उसे भी रिमांड पर लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed