{"_id":"570907194f1c1b701bc810cb","slug":"revival-will-purchase-wheat-storage-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में तेजी आने पर होगी भंडारण की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में तेजी आने पर होगी भंडारण की दिक्कत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रबी सीजन में मूल्य समर्थन योजना के तहत कहने को एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक तमाम केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। हालांकि, अगले सप्ताह तक गेहूं खरीद के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। मगर तब क्रय किए गए गेहूं के भंडारण और बारदाना की समस्या को लेकर अफसर आशंकित हैं। शासन ने जिले को 1.76 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है, लेकिन अप्रैल के लिए केवल एक लाख मीट्रिक टन गेहूं भंडारण की व्यवस्था हो पाई है।
भंडारण के लिए नोडल एजेंसी बनी एफसीआई
प्रशासन ने गेहूं भडारण की व्यवस्था के लिए भारतीय खाद्य निगम को नोडल एजेंसी नामित किया है। खास यह है कि एफसीआई को क्रय एजेंसी भी बनाया गया है, लेकिन उसके केंद्रों पर अभी तक गेहूं नहीं खरीदा गया। एफसीआई अधिकारियों के अनुसार उनका सारा ध्यान भंडारण के लिए गोदाम जुटाने पर केंद्रित है। इसके लिए विभाग ने अटसलिया और रौसर स्थित अपने दोनों गोदाम पहले ही आरक्षित कर लिए हैं। स्टेट वेयर हाउस के जमौर स्थित तीनों गोदाम, रोजा मंडी के पीछे स्थित सीडब्ल्यूसी गोदाम, सीडब्ल्यूसी के रेलवे गोदाम, रोजा स्थित आरडब्ल्यूसी गोदाम और बरतारा के एक प्राइवेट गोदाम को अधिग्रहीत किया गया है।
विज्ञापन
मई के पहले सप्ताह से खरीद बढ़ने की उम्मीद
पिछले वर्ष रबी सीजन में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसली नुकसान होने के कारण गेहूं की खरीद भी प्रभावित हुई थी। ऐसी स्थिति में पिछले साल सात अप्रैल तक मात्र 87.10 टन गेहूं की सरकारी खरीद हो पाई थी। इस सीजन में सात अप्रैल तक 800 टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें मार्केटिंग विभाग ने 278.85 टन, पीसीएफ ने 343.30 टन और यूपीएसएस ने 178 टन का योगदान दिया। अन्य एजेंसियों की खरीद अभी शून्य है, लेकिन अधिकारी मानते हैं कि मई के पहले सप्ताह से गेहूं खरीद में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
रेलवे रैकों की रवानगी से मिलेगी राहत
चालू अप्रैल माह में एक लाख टन खरीद लक्ष्य निर्धारित करके उसी के अनुरूप गोदामों की व्यवस्था की गई है। मई में खरीद की रफ्तार बढ़ने पर गेहूं के भंडारण में कोई समस्या होने की आशंका इसलिए नहीं क्योंकि तब तक हर दो-तीन दिन के अंतराल पर गेहूं से लोड रेलवे रैकों की रवानगी शुरू हो जाएगी।
-कौशल देव, प्रभारी, संभागीय विपणन अधिकारी