फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Revenue team and villagers assault, stone pelting

राजस्व टीम और ग्रामीणों में मारपीट, पथराव

Sun, 28 May 2017 12:35 AM IST
खुदागंज(शाहजहांपुर)।
खुदागंज(शाहजहांपुर)। Updated Sun, 28 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Revenue team and villagers assault, stone pelting
marpeet - फोटो : amar ujala
अमीन को बंधक बनाकर जमकर पीटा
विज्ञापन

नायब तहसीलदार की जीप क्षतिग्रस्त, रिपोर्ट दर्ज
दो हिरासत में, घटना से गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव


थाना क्षेत्र के गांव सिमौरी में शनिवार को बकाया बिजली बिल की वसूली करने पहुंची नायब तहसीलदार की टीम और बकायेदारों में विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ लोगों ने अमीन को पकड़ कर बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की, जबकि टीम के बाकी लोग जीप लेकर मौके से भाग निकले। मारपीट की इस घटना में बकायेदार के परिवार की एक महिला का भी सिर फट गया। जबकि तीन लोगों को गुम चोटें आई। सूचना मिलने पर यूपी 100 डायल पुलिस के साथ ही थाने का फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस टीम ने मौके से दो लोगो को हिरासत में लेने के साथ ही अमीन को बकायेदार के परिवार से मुक्त कराया। पुलिस ने अमीन की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं राजस्व टीम पर कार्रवाई की मांग को लेकर बकायेदार पक्ष की ओर से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने देर शाम थाने का घेराव कर लिया। 
जलालपुर के नायब तहसीलदार राजेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में संग्रह अमीन बृजपाल सिंह, सुरेश कुमार,सतीश सिंह व छह अमीनों के साथ गांव सिमौरी में बिजली के बकायेदार संदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, शमशेर पुत्र सुरजीत सिंह के झाले पर पहुंचे, इसी बीच दोनों बाकीदार घर के पिछले दरवाजे से खिसक  गए। वसूली टीम को देख आस-पास झालों की दर्जनों महिलाएं हाथ में लाठी-डंडे लेकर आ गईं। आरोप है कि टीम के लोगों ने बकायेदारों के बावत जानकारी ली तो महिलाओं ने उन पर हमला बोल दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने टीम पर पथराव किया तो भगदड़ मच गई। मौका पाकर महिलाओं ने संग्रह अमीन बृजपाल सिंह को पकड़कर बंधक बना लिया और लाठी-डंडोें से जमकर पीटा। ग्रामीणों के हमलावर होने पर नायब तहसीलदार व टीम के सदस्य किसी तरह जान बचाकर भागे और घटना की सूचना यूपी 100 डायल पर दी। कुछ ही देर में थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और अमीन को बंधनमुक्त कराकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल संग्रह अमीन बृजपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संदीप सिंह, शमशेर सिंह के खिलाफ 1074 रुपये लूटने व सरकारी कार्य में बाधा डालने और  सरकारी अभिलेख फाड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, घटना की जानकारी पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, तहसीलदार अब्दुल कलाम आनन फानन में थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर सुरजीत सिंह की पत्नी बलविंदर कौर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके घर पर पुरुष खेतों पर काम कर रहे थे। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची वसूली टीम ने महिलाओं से अभद्रता करके लाठी डंडो से उन्हें मारा है। जिससे बलविंदर कौर और उसके परिवार की कई महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई हैं। घटना कीरिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर सरदारों ने थाने का घेराव कर लिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने घटना की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक थाने में सैंकड़ों की भीड़ जमा थी। 
विज्ञापन


मैं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के साथ क्षेत्र में था। जानकारी मिली है कि सिमौरी ग्राम में राजस्व विभाग की वसूली दल पर कुछ बकायेदारों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। हमलवारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिंह एसडीएम तिलहर।

मेरे नेतृत्व में मेरी वसूली टीम पर सरदारों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। जिसका संग्रह अमीन बृजपाल सिंह के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। मैं वसूली टीम के साथ था। 
राजेश्वर सिंह यादव, नायब तहसीलदार परगना जलालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed