{"_id":"dc7c7bb60bc4caf884966f2c77ae9093","slug":"revealed-today-will-give-the-message-of-peace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अवतरित होगा शांति का पैगाम देने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अवतरित होगा शांति का पैगाम देने वाला
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए गिरिजाघर सजधज कर तैयार हो गए हैं। इसाई समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को दिनभर क्रिसमस की तैयारियां कीं। घरों में पकवान बनाए गए। खासतौर पर विशेष प्रकार के केक तैयार किए गए हैं।
गिरिजाघरों की रंगाई-पुताई कर चमका दिया गया है। बिजली की झालरों और दूधिया रोशनी से चर्च जगमगा रहे हैं। बाजारों में खासी रौनक देखी गई। महिलाएं और युवक-युवतियां एक-दूसरे के उपहार देने के लिए खरीददारी करने में मशगूल रहे। बाजार में क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल, स्टार्स, बाल समेत अन्य आकर्षक आइटमों की जमकर बिक्री हुई। चूंकि क्रिसमस पर एक-दूसरे के घरों में जाकर शुभकामनाएं देने की परंपरा है, इसलिए घरों में उनके स्वागत के लिए परंपरागत ढंग से पकवान बनाए गए हैं। बच्चों ने क्रिसमस ट्री भी ड्राइंगरूम में सजाए हैं। शुक्रवार को सुबह चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाएगा।