फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired Soldier Dies in Road Accident While Out for Morning Walk

Shahjahanpur News: सुबह की सैर पर निकले सेवानिवृत्त सैनिक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 10 May 2026 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Retired Soldier Dies in Road Accident While Out for Morning Walk
रामसरन पाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की पंचपीर गदियाना निवासी 62 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक रामसरन पाल की रविवार सुबह निगोही के सतवां गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार, रामसरन करीब 15 वर्ष पूर्व सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में रोजा की एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी करते थे। रविवार की सुबह वह करीब पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे।
विज्ञापन




घर से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर निगोही थाना क्षेत्र के सतवां गांव के पास उन्हें किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गीता, बेटे अमन व अन्नू का रो-राेकर हाल बेहाल हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सबसे पहले रामसरन के मोबाइल से उनके दोस्त के पास फोन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद दोस्त के जरिये उनके परिजनों को हादसे की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि हादसास्थल के पास एक की-पैड मोबाइल फोन मिला है। यह मोबाइल फोन टक्कर मारने वाले का हो सकता है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।
---------------------------
बाइक से गिरकर महिला की मौत
पुवायां। रिश्तेदारी में तिलक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहीं गांव आंवा निवासी अनिल कुमार की पत्नी माया देवी (60) की बाइक से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।
माया देवी शनिवार को शाहजहांपुर के हथौड़ा गांव में रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने गईं थीं। रविवार सुबह कार्यक्रम समापन होने के बाद वह बंडा के गांव टाह निवासी रिश्तेदार राजू के साथ बाइक से घर लौट रही थीं।
सुबह दस बजे शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास अचानक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। संवाद

----------------------
बाइक की टक्कर से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
कांट। बहलोलपुर निवासी बृजपाल शुक्रवार की शाम कस्बे के बाजार में आने के लिए गांव के मोड़ पर वाहन का इंतजार करने के दौरान एक बाइक की टक्कर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में उनके पुत्र सुरेश ने कपूरापुर गांव के रहने वाले बाइक चालक हरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेश ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद पिता को अस्पताल ले जाने के लिए आरोपी हरजीत को आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
--------------------
दो बाइकें टकराई

तिलहर। गांव डभौरा के पास शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। मौके पर कोई घायल नहीं मिला। इसलिए दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। संवाद
-------------------------

रामसरन पाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रामसरन पाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed