फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Retired inspector's wife dies; body found hanging.

Shahjahanpur News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Thu, 18 Jun 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector's wife dies; body found hanging.
कलान। क्षेत्र की ग्राम गुदौरा दाउदपुर के मजरा जल्लापुर निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर देवेंद्र यादव की 65 वर्षीय पत्नी लौंगश्री की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार रात बरामदे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लौंगश्री का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात उन्होंने बरामदे में पड़ी चारपाई पर चढ़कर बीम में पड़े कुंडे में दुपट्टा बांधा, फिर फंदे से लटक गईं। जानकारी होने पर उन्हें फंदे से नीचे उतारा। उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। देवेंद्र यादव आगरा में नियुक्त थे। कुछ माह पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए हैं। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed