फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Responds from medical officers in charge on relaxation in Ayushman scheme

आयुष्मान भारत योजना की खराब प्रगति पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों से जवाब-तलब

Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Responds from medical officers in charge on relaxation in Ayushman scheme
शाहजहांपुर। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में हुई। आयुष्मान भारत योजना के तहत खराब प्रगति पर मदनापुर, कलान, जैतीपुर एवं कांट के प्रभारी चिकित्साधिकारियों का जवाब तलब किया गया। टीकाकरण की खराब प्रगति पर मदनापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी, नियमित टीकाकरण के सत्रों के खराब सुपर विजन पर जैतीपुर और कलान के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने विशेष टीकाकरण अभियान में भावलखेड़ा एवं जैतीपुर के अत्यंत खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में सुधार कर अवगत कराने और आशा का लंबित भुगतान शीघ्र कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रीकॉशन डोज की खराब प्रगति पर भी नाराजगी जताई। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कम से कम 2500 गोल्डन कार्ड अवश्य जारी किए जाए। विभिन्न पेंशन योजनाओं में आधार सीडिंग के कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। खराब प्रदर्शन वाले अधिकारियों को कार्यों में सुधार न करने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी। बैठक में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, सीएमओ डॉ. आरके गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

1844 बूथों पर 18 सितंबर को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो खुराक
डीएम ने 18 सितंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया कि जिले में कुल 1844 बूथों पर 18 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान 5,26,477 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। जो बच्चे 18 सितंबर को पोलियो की खुराक पीने से छूट जाएंगे, उन्हें 999 टीमों के द्वारा 19 से 24 सितंबर तक घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी। 119 ट्रांजिट टीमों की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed