{"_id":"6a6f837a95140f08dd0594fa","slug":"reports-filed-by-both-sides-regarding-an-altercation-in-aliyapur-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-180668-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आलियापुर में मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आलियापुर में मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तिलहर। आलियापुर गांव में शनिवार की रात दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एक पक्ष के विनोद कुमार ने गांव के ही मनदीप, मंदेश, सुनील, ऋषिपाल, गिरीश, महाराज, अखिलेश के अलावा चार अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मारपीट में जगदीश, रजनीश, कालीचरन, अभिनंदन और श्रद्धा घायल हो गए।
दूसरे पक्ष की लौंगश्री ने विपक्षियों पर घर में घुसकर हमला करके उनके पति जंडैल और अनंग पाल को घायल कर देने का आरोप लगाया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि प्रथम पक्ष की तहरीर पर सात नामजद एवं चार अज्ञात लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है। दोनों पक्षों के एक-एक घायल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और बाकी घायलों का सीएचसी में उपचार हो रहा है। संवाद