फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on four people including husband for dowry harassment

Shahjahanpur News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार पर रिपोर्ट

Fri, 16 May 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Report on four people including husband for dowry harassment
जलालाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद मायके लाकर छोड़ दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाजनान निवासी राजीव सिंह की पुत्री साधना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पिछले साल फरवरी में बारहपत्थर चौराहे के पास रहने वाले आशीष से हुई थी। शादी होने से पहले पति के बन रहे मकान में उसके पिता ने 3.5 लाख रुपये देकर मदद की थी। इसके बाद भी ससुराली कम दहेज मिलने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट भी की गई। बाद में उसका पति बहाने से उसे मायके में छोड़कर चला गया। कई बार पंचायत के बाद भी वे लोग नहीं माने। इस मामले में पुलिस ने पति आशीष, ससुर रमेश सिंह, सास कृष्णा देवी व ननद नीतू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed